फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   two arrest in fraud case

ठगी के आरोप में राजस्थान और दिल्ली निवासी गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 10:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
two arrest in fraud case
जिला पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को काबू किया है।
विज्ञापन

दिड़बा के डीएसपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि सचिन भार्गव निवासी राजगढ़ चूरू (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना सदर अमहदगढ़ में 2 फरवरी को मामला दर्ज हुआ था। आरोपी सोशल मीडिया के जरिये लोगों को भविष्य बताने की बात कहकर ठगी करता था। यह 12वीं पास है। इस ये कारोबार विदेश तक फैला है। यह हर व्यक्ति से 20 हजार रुपये तक लेता था। अब तक ऐसे 45 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं अजय कुमार गुप्ता निवासी नई दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया है। ये दिल्ली में मोबाइल की दुकान चलाता है। ये गिरोह बनाकर बेरोजगार नौजवानों को ऑनलाइन नौकरी दिलाने के बहाने मोटी कमाई करता था। गिरोह में करीब चार लोग हैं। उसके खिलाफ थाना सिटी संगरूर में 20 दिसंबर 2020 को मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed