फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Trying to steal cash by breaking the bank's grill and cupboards

बैंक की ग्रिल और अलमारी तोड़ नकदी चोरी करने की कोशिश

Sat, 16 Jul 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Trying to steal cash by breaking the bank's grill and cupboards
लुधियाना। डेहलों के गांव कालखा में यूको बैंक ब्रांच की ग्रिल तोड़ कर खिड़की के जरिये अंदर घुस नकदी चोरी करने की कोशिश की गई। हैरानी की बात यह है कि आरोपी सेफ तोड़ नहीं सके और कुछ समय बाद वहां से चले गए। यह सारी घटना बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का पता उस समय चला जब गांव कालख के सरपंच बक्शीश सिंह ने इसकी शिकायत बैंक के अधिकारियों को दी। इसके बाद वह पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में यूको बैक गांव कालख के मैनेजर खन्ना राम नगर निवासी विवेक कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

बैंक के मैनेजर विवेद कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक शुक्रवार की सुबह चोरों ने बैंक के साथ वाली ग्रिल तोड़ कर खिड़की के जरिये अंदर दाखिल हो गए। अंदर चोरों ने तिजौरी तोड़ने की कोशिश की और वहां रखा सेफ भी तोड़ना चाहा, लेकिन आरोपी दोनों चीजों को तोड़ने में कामयाब नहीं हुए, जिसके बाद वे कुछ समय बाद ही वहां से चले गए। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। गांव के सरपंच बक्शीश सिंह ने देखा तो उसने बैंक अधिकारियों को फोन किया। जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कई चीजें टूटी पड़ी थी। बैंक में पड़ी लोहे की तिजौरी को बदमाशों ने तोड़ने की कोशिश की लेकिन तिजोरी बदमाशों से टूटी नहीं जिस कारण वह मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह मुताबिक बैंक मैनेजर के बयान पर 3 से 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों से तस्वीरें लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed