{"_id":"646e4c81c936d833c60b6f48","slug":"trying-to-occupy-the-land-of-nri-widow-ruined-the-standing-crop-ludhiana-news-c-16-1-pkl1027-148338-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: एनआरआई विधवा की जमीन पर कब्जे की कोशिश, खड़ी फसल की बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: एनआरआई विधवा की जमीन पर कब्जे की कोशिश, खड़ी फसल की बर्बाद
Wed, 24 May 2023 11:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 24 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
दो महिलाओं सहित 24 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, रायकोट पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। कनाडा रह रही एनआरआई विधवा राजविंदर कौर की जमीन पर नाजायज कब्जा करने की कोशिश करने वाली दो महिलाओं सहित करीब 24 लोगों के खिलाफ रायकोट सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने महिला की खड़ी फसल भी बर्बाद कर दी। अभी पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है लेकिन मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस के उच्चाधिकारियों की नजर बनी हुई है।
आरोपियों में गांव रूपा पत्ती का पूर्व सरपंच करोड़पति व्यवसायी दविंदर कहल भी शामिल है, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि घटना में शामिल बिना कागजात और नंबर का ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है, अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस जमीन की मालकियत को लेकर सास और पुत्रवधु का पारिवारिक झगड़ा है जो अदालत में भी विचाराधीन है।
शिकायतकर्ता राजविंदर कौर पत्नी हरपाल सिंह वासी नजदीक भगवान महावीर स्कूल रायकोट हाल वासी कनाडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनाडा की पीआर है और उसके पति की हरपाल सिंह की अगस्त 2020 में मौत हो गई थी। उसके जेठ तेजपाल सिंह की मौत भी वर्ष 2009 में हो चुकी है। उसके पति हरपाल सिंह की 16 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर वह खुद ही खेती करते थे। इसके अलावा उसके पति किसान मनप्रीत सिंह और इंदरपाल सिंह की पांच एकड़, परमिंदर सिंह और जरनैल कौर की डेढ़ एकड़ जमीन को भी ठेके पर लेकर खेती किया करते थे। पति की मौत के बाद वह खुद सारी जमीनों पर खेती की निगरानी करती आ रही थी। जमीन की बांट को लेकर उसका अपनी सास तजिंदर कौर के साथ अदालत में मुकदमा चल रहा है और अदालत ने उसके हक में स्टे (रोक) लगा रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दविंदर सिंह कहल पूर्व सरपंच रूपापत्ती, राजू ढींगरा, जस्सा पंधेर, जीता औलख, जग्गा जौहलां रोड, अमना पंडोरी, डीसी नूरपुरा, गुरप्रीत नत्थोवाल, सुखविंदर शाहजहांपुर, हरजीत सिंह बस्सीयां, किरनजीत कौर और करमजीत कौर वासी रायकोट सहित 12 के करीब अज्ञात लोगों ने उनकी जमीन में जबरी घुसकर धान की पनीरी बर्बाद करके कब्जा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
डीएसपी रछपाल सिंह ढींडसा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जो भी तथ्य सामने आएंगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी कितना भी पाॅवरफुल या राजनीतिक पहचान वाला हो बख्शा नहीं जाएगा।
उधर, आरोपियों की लिस्ट में शामिल जग्गा जौहलां उर्फ जगदेव सिंह ने फिलिपीन की राजधानी मनीला से अपने बोर्डिंग पास की फोटो भेजकर बताया कि वह 2 अप्रैल को अमृतसर से हवाई जहाज से फिलिपीन रवाना हो गया था और अभी भी वहीं है। उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है, इसके खिलाफ वह अदालत में अपने दस्तावेज पेश करेगा।