फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Truck collides with bike in Ludhiana one dead

लुधियाना में ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत

Tue, 18 May 2021 10:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike in Ludhiana one dead
लुधियाना। दक्षिणी बाईपास पर दुगरी पुल के पास भीषण हादसे में मंगलवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे लोगों ने काबू कर दुगरी पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में मृतक की पहचान डाबा निवासी 60 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है, जबकि उसके परिजन डाबा निवासी गुरमुख सिंह को गंभीर चोटें आई है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

थाना दुगरी के जांच अधिकारी एएसआई प्रीतपाल सिंह ने बताया कि मोहन सिंह टेलर का काम करता है। वह अपने परिजन गुरमुख सिंह के साथ सुबह किसी निजी काम से बाइक पर जा रहे थे। उस समय गुरमुख सिंह बाइक चला रहा था, जबकि मोहन सिंह पीछे बैठे थे। जैसे ही वह दक्षिणी बाईपास पर दुगरी पुल के नजदीक पहुंचे। उस समय तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मोहन सिंह ट्रक के टायर के नीचे आने से कुचला गया। जबकि गुरमुख सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव के पोस्टमार्टम बाद परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। जिसमें ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed