फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Trolley driver crushes Air Force officer riding Activa, dies

Ludhiana News: ट्राला चालक ने एक्टिवा सवार वायु सेना अधिकारी को कुचला, मौत

Wed, 06 Mar 2024 11:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Trolley driver crushes Air Force officer riding Activa, dies
एक महीने में सड़क मार्ग पर अपने दूसरे अधिकारी की मौत से वायु सेना सख्त, नए बैरिकेड लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग पर स्थित भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के अधिकारी राजिंदर राम को ट्राला चालक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें सेना के 9 विंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। थाना सुधार की पुलिस ने मृतक राजिंदर राम की शिकायत पर ट्राला ड्राइवर जगसीर सिंह वासी सहौर जिला बरनाला के खिलाफ धारा 304-ए, 427 और 279 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी का ट्राला और मृतक की एक्टिवा को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर राजवीर सिंह को सौंप दी गई है। मूल रूप से द्वारका रोड दिल्ली के रहने वाले राजिंदर राम (54) इन दिनों भारतीय वायु सेना के हलवारा केंद्र में बतौर एनसीई तैनात थे। राजिंदर राम अपनी एक्टिवा पर सेना केंद्र से सुधार बाजार सब्जी लेने आए थे। खरीदारी करने के बाद एक्टिवा स्टार्ट करके वो हेलमेट उठाने लगे थे तो पास से गुजर रहे ट्राला चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। राजिंदर राम ट्राला के पिछले टायर के नीचे आ गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। गौरतलब है कि लुधियाना बठिंडा राज मार्ग पर सुधार बाजार में एक महीने के दौरान सड़क दुर्घटना में दूसरे वायु सेना अधिकारी की मौत हो गई है। इससे पहले एनसीई चंदर बोस (40) को टैंपो ने घसीटकर चिथड़े उड़ा दिए थे। अब राजिंदर राम की मौत के बाद सेना ने सड़क मार्ग पर नए बैरिकेड लगा दिए हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस को बाजार में सड़क किनारे किए गए नाजायज कब्जे हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed