फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Triple Murder in Ludhiana, dead bodies found in Salem Tabri in Ludhiana

लुधियाना में तिहरा हत्याकांड: बुजुर्ग और बेटे-बहू की हत्या, गैस सिलिंडर खुला छोड़ा, इलाके में मचा हड़कंप

Fri, 07 Jul 2023 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 03:59 PM IST
सार

गुरुवार को दूधवाला चमनलाल के घर दूध देने आया तो पड़ोसियों ने दूध लिया। पहले भी कई बार परिवार के बाहर रहने के कारण पड़ोसी दूध ले लेते थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह जब दूध देने वाला आया तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद घर का दरवाजा खटखटाया गया लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था।

विज्ञापन
Triple Murder in Ludhiana, dead bodies found in Salem Tabri in Ludhiana
लुधियाना में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना में सलेम टाबरी के न्यू जनकपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में तीन बुजुर्गों के शव पड़े मिले। अज्ञात हत्यारों ने तीनों की हत्या कर शव कमरे में फेंके हुए थे। आरोपियों ने रसोई घर में गैस चूल्हा खुला छोड़ दिया ताकि शवों में से बदबू आने पर किसी को पता न चले। 
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब शुक्रवार सुबह दूध देने वाला आया तो पड़ोसियों ने दूध लेने से मना कर दिया और कहा कि कल का दूध भी ऐसे ही पड़ा है। इसके बाद देखा गया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक हुआ तो आस पास के लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा खोला गया। अंदर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब के स्कूल में मान सरकार के खिलाफ नारे: नारेबाजी का वीडियो बनाया, शिक्षा विभाग ने वालंटियर को दिया नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सिटी सौम्या मिश्रा के साथ साथ पुलिस के उच्चाधिकारी और कई टीमें जांच के लिए पहुंच गई। मृतकों की पहचान चमन लाल (70), उसकी पत्नी सुरिंदर कौर छिंदो (67) और चमन लाल की माता सुरजीत कौर उर्फ बचन कौर (90) के रुप में हुई है। चमन लाल, उसकी पत्नी और मां बुधवार की देर शाम तक गली में थे। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्याएं रात को की गई है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। पुलिस जांच में जुटी है कि हत्या कब, कैसे और किसने की।



विदेश में सेटल हैं चारों बेटे
चमन लाल के चार बेटे है और चारों अलग अलग देशों में परिवार के साथ सेटल है। कोई बेटा इटली में है तो कोई जर्मन में, चमन लाल खुद अपनी पत्नी के साथ काफी समय तक विदेश में रह चुका है। माता बुजुर्ग थी तो वह एक बार घर आया तो वापस ही नहीं गया। उसने यहीं पर तीन-चार प्रापर्टी खरीद ली जिसके किराए से उन्हें आमदनी होने लगी। 


 

आखिरी बार बुधवार देर शाम दिखे थे तीनों
घर के सामने उन्होंने एक घर किराए पर दे रखा था, जबकि इलाके में दो तीन घरों में प्रवासी मजदूरों के लिए क्वार्टर बना रखे है। बुधवार देर शाम तक चमन लाल, उनकी पत्नी और माता घर के बाहर ही थे। रोजाना की तरह अंधेरा होने पर वह अंदर चले गए। गुरुवार सुबह दूध वाला दूध देने आया तो पड़ोसियों ने दूध डलवा दिया कि शायद कहीं गए है। जब आएंगे तब उन्हें दे दिया जाएगा। सारा दिन तीनों नजर नहीं आए और घर का दरवाजा भी नहीं खुला। 

शुक्रवार सुबह फिर से दूध वाला दूध देने आया तो पड़ोसियों ने उसे कह दिया कि कल का दूध भी पड़ा है। जब देखा तो अंदर से कुंडी लगी थी। जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद शक हुआ। उन्होंने आस-पास के लोगों को इकट्ठा किया और बंद दरवाजा खोल कर अंदर गए। अंदर तीनों के शव पड़े थे। 

धार्मिक ख्यालों की महिला थीं सुरजीत कौर
सुरजीत कौर 90 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव थीं। उनके घर के सामने ही पीर बाबा का दरबार है जहां वह प्रसाद बांटने की सेवा निभाती थीं। इसके अलावा भी इलाके में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में आती जाती थीं। इलाके के लोग उनका काफी सम्मान करते थे।

प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हत्या की आशंका
चमन लाल के चारों बेटे विदेश में अच्छी तरह सेटल हैं। इलाके में उनकी कई प्रॉपर्टी थी। सूत्रों के अनुसार, हत्या की वारदात को अंजाम देने वालों ने घर से कोई भी सामान नहीं लूटा है। घर में प्रॉपर्टी के कागजात जरूर बिखरे पड़े थे। पुलिस ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक करनी शुरू कर दी है। 

जांच जारी है 
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार इस मामले में जांच करने में जुटी है। अलग अलग टीमें कई थ्योरियों पर काम करने में जुटी हैं। चमन लाल के बच्चों को इसके बारे में जानकारी दे दी है। वह भी भारत पहुंच जाएंगे। इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक करने शुरू कर दिए हैं ताकि कोई सुराग जुटाया जाए। पुलिस जल्द से जल्द इस मामले को हल करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed