फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of Kanoi primary school against bhagwant mann government goes viral

पंजाब के स्कूल में मान सरकार के खिलाफ नारे: नारेबाजी का वीडियो बनाया, शिक्षा विभाग ने वालंटियर को दिया नोटिस

Fri, 07 Jul 2023 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

शिक्षा वालंटियर मनप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिस पर शिक्षा विभाग को कोई आपत्ति हो। संगरूर में उन पर लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें उनके पांव पर काफी चोट लगी थी। भाकियू एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि वे अध्यापक के साथ हैं। अध्यापक का समाज में बहुत बड़ा रुतबा होता है।

विज्ञापन
Video of Kanoi primary school against bhagwant mann government goes viral
शिक्षा वालंटियर को नोटिस देते जिला शिक्षा अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

संगरूर के नजदीकी गांव कनोई के सरकारी प्राइमरी स्कूल में भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी का मामला सामने आया है। स्कूल की शिक्षा वालंटियर मनप्रीत कौर द्वारा छोटे बच्चों की मौजूदगी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इस पर सख्त एक्शन लिया। 

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) खुद कनोई के सरकारी स्कूल पहुंचे और वालंटियर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पांच दिनों के भीतर इसका जवाब देने को कहा है। दूसरी तरफ, वालंटियर मनप्रीत कौर ने कहा कि उनके द्वारा कुछ गलत नहीं कहा गया है, वह अपनी जत्थेबंदी के साथ विचार करने के बाद ही इस नोटिस का जवाब देंगी। इस मामले पर भाकियू एकता उगराहां ने भी शिक्षा वालंटियर का पक्ष लेते उसके समर्थन में खड़े होने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab News: अब कनाडा में रहेंगे अमृतसर के दो लावारिस कुत्ते, बिजनेस क्लास में दिल्ली से भरेंगे उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बच्चों को बताया था लाठीचार्ज के बारे में
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सरकारी प्राइमरी स्कूल की शिक्षा वालंटियर मनप्रीत कौर द्वारा छोटे बच्चों की मौजूदगी में यह बताया जा रहा है कि संगरूर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया था। इसमें उनके पांव पर काफी चोट लगी थी, इस हालत में भी वह छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल आई हैं। इस दौरान मनप्रीत कौर द्वारा सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर भी की गई कि सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी वीडियो में रिकार्ड हुई है।

मीडिया के सामने दिया नोटिस
यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा इस पर सख्त एक्शन लिया गया। गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (ए) शिवराज कनोई के सरकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने मीडिया के सामने शिक्षा वालंटियर मनप्रीत कौर को कारण बताओ नोटिस दिया। इसमें कहा गया कि उसने बच्चों की मौजूदगी में ऐसा क्यों किया। उन्होंने कहा कि रोष प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है, लेकिन छोटे बच्चों की मौजूदगी में डयूटी के दौरान ऐसा करना मुनासिब नहीं। पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को सरकार के खिलाफ क्यों भड़का रहे हो? उन्होंने कहा कि कारण बताओ नोटिस का जवाब पांच दिनों के भीतर दिया जाए। जवाब मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


जत्थेबंदी से बात कर दूंगी जवाब: मनप्रीत 
शिक्षा वालंटियर मनप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिस पर शिक्षा विभाग को कोई आपत्ति हो। संगरूर में उन पर लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें उनके पांव पर काफी चोट लगी थी। उन्होंने कहा कि विभागीय नोटिस का जवाब वह जत्थेबंदी से बातचीत करने के बाद ही देंगे।

साथ आई भाकियू एकता उगराहां
दूसरी तरफ, भाकियू एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि वे अध्यापक के साथ हैं। अध्यापक का समाज में बहुत बड़ा रुतबा होता है। यदि इस अध्यापक पर विभाग की तरफ से कोई सख्ती की जाएगी तो वह अध्यापक के हक में संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed