फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Tried to cover up rice scandal

चावल घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास

Fri, 01 Nov 2013 10:19 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 01 Nov 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
Tried to cover up rice scandal
मोगा में केंद्रीय गोदाम निगम में हुए घोटाले को वीरवार रात छुपाने की कोशिश की गई। स्टाक में अदला-बदली की जा रही थी।
विज्ञापन


गोदामों से गायब हुए चावल की जगह नई बोरियां रखने जा रहे थे। पर इसकी भनक लगने से घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास सफल नहीं हो पाया। आरोपी चावल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए।
 
 केंद्रीय गोदाम निगम में करीब एक सप्ताह पहले हुए 80 लाख रुपये के चावल घोटाले की जांच चल रही है। सीनियर अधिकारी गोदामों की जांच में जुटे थे।

दूसरे गोदामों से स्टाक अदला-बदली कर गोदाम में कमी दूर करने की कोशिश हुई। पर जांच टीम को भनक लगते ही वे चावल बोरियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर भाग गए।
विज्ञापन


निगम के सीनियर अधिकारी एवं विजिलेंस टीम ने शुक्रवार की सुबह थाना सिटी में घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने चावल बोरियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली है। इस घटना के बाद केंद्रीय गोदाम निगम के मुलाजिमों पर शक की सुई घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 लाख के घोटाले की चल रही है जांच
केंद्रीय गोदाम निगम के सीनियर अधिकारी ने 25 अक्तूबर को गोदाम से 80 लाख रुपये के चावल गायब पाए जाने पर थाना सिटी पुलिस ने मैनेजर कुलवंत सिंह, गोदाम इंचार्ज कर्म सिंह निवासी मोगा और मंगल सिंह निवासी अजीतवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसके बाद विभाग की पांच सदस्यीय टीम मोगा पहुंचकर गोदाम में लगे स्टाक  की जांच कर रही है।


सात हजार बोरियां हुई हैं गायब
केंद्रीय गोदाम निगम ने 23 अक्तूबर को मोगा स्थित निगम के गोदामों में चावलों के स्टाक की जांच के दौरान यह घोटाला पकड़ा था। स्टाकमें से 50 किलो वजन की सात हजार बोरी चावल खुर्दबुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed