{"_id":"df22b39732ca9da81eea9d1b886f7e04","slug":"train-hit-women-death-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से टकराई महिला, मौके पर ही हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से टकराई महिला, मौके पर ही हुई मौत
अमर उजाला,लुधियाना।
Updated Sun, 05 Jan 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरपुर चौक के पास स्थित रेलवे लाइनों पर रविवार की सुबह एक महिला ट्रेन से टकरा गई।
जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने के बाद थाना जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मृतक महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।
थाना जीआरपी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि देखने में महिला प्रवासी लगती है और उसकी उम्र करीब तीस वर्ष के करीब बताई जा रही है।
रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह रेलवे लाइनों के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करने के चक्कर में ट्रेन से टकरा गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों को बुला कर महिला की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन किसी को महिला के बारे में कुछ पता नहीं था।
उन्होंने कहा कि जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी।