फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Traffic ASI of Talwandi Sabo beat up lawyer

तलवंडी साबो में ट्रैफिक में तैनात एएसआई ने वकील के साथ की बूरी तरह मारपीट

Mon, 27 Sep 2021 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Traffic ASI of Talwandi Sabo beat up lawyer
बठिंडा। तलवंडी साबो में सोमवार को भारत बंद के दौरान ट्रैफिक एएसआई ने वकील के साथ मारपीट की। एसएसपी अजय मलूजा ने मामला सामने आने पर एएसआई रणजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया। जबकि पीड़ित वकील फतेह सिंह बराड को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना तलवंडी साबो में पीड़ित वकील फतेह सिंह बराड के बयान पर आरोपी एएसआई रणजीत सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को भारत बंद के दौरान वकील फतेह सिंह बराड अपनी कार से अदालत जा रहे थे। रास्ते में पुलिस का नाका लगा हुआ था।
विज्ञापन

जब वकील नाके की साइड से अपनी कार निकालने लगे तो ट्रैफिक एएसआई रणजीत सिंह ने अपने सहकर्मी की मदद से उन्हें रोक लिया। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में वकील ने बताया कि जब उसकी कार को आरोपी एएसआई ने रोका तो उन्होंने अपना परिचय दिया। साथ ही बताया कि किसी जरूरी केस के सिलसिले में उनका अदालत पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील के अनुसार जब एएसआई को पता चला कि वह वकील हैं, तो उसने गुस्से में आकर उनकी कार का बंपर उखाड कर उनके सिर पर मार दिया। जिससे उनका सिर फट गया। वकील ने अपने बयान में आरोप लगाया कि एएसआई रणजीत सिंह ने करीब डेढ वर्ष पहले भी बठिंडा के एक वकील के साथ झगड़ा किया था।
उस मामले को लेकर जब एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए वकीलों ने धरना लगाया था तो वह भी उस धरने में शामिल थे। जिस कारण एएसआई उनके साथ रंजिश रखता था। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर तलवंडी साबो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गोयल अपने साथी वकीलों समेत मौके पर पहुंचे और घायल वकील को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना का पता चलते ही तलवंडी साबो के डीएसपी जसमीत सिंह पुलिस पार्टी समेत सिविल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित वकील का बयान दर्ज करने के बाद थाना तलवंडी साबो में एएसआई रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तलवंडी साबो के डीएसपी जसमीत सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि एएसआई रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed