{"_id":"61e722b7cef7013a635f8e6c","slug":"toys-without-isi-mark-found-from-businessman-ludhiana-news-pkl439636584","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : भारतीय मानक ब्यूरो टीम ने चलाया सर्च अभियान, कारोबारी से मिले बिना आईएसआई मार्का खिलौने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : भारतीय मानक ब्यूरो टीम ने चलाया सर्च अभियान, कारोबारी से मिले बिना आईएसआई मार्का खिलौने
विज्ञापन
जांच करते भारतीय मानक ब्यूरो टीम के सदस्य।
- फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। भारतीय मानक ब्यूरो चंडीगढ़ की टीम ने सोमवार को लुधियाना में सर्च अभियाना चलाया। शहर की घुमारमंडी स्थित एक खिलौना कारोबारी के यहां पर टीम ने जांच की। इस मौके पर टीम को बिना आईएसआई मार्का खिलौने मिले। जिन्हें टीम ने जब्त कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बिना आईएसआई मार्का खिलौना रखने पर कारोबारी को कम से कम दो लाख रुपये और ज्यादा से ज्यादा उसकी पूरे साल की सेल का दस गुना जुर्माना हो सकता है। इसलिए सभी कारोबारी भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से तय नियमों का सख्ती से पालन करें।
डिप्टी डॉयरेक्टर मोहम्मद आकीब ने बताया कि सरकार ने तय कर दिया है कि एक जनवरी 2021 के बाद कोई भी खिलौना आईएसआई मार्का के बिना नहीं बिकेगा। किसी कारोबारी के पास इससे पुराने खिलौने पड़े है, तो उन पर कार्रवाई नहीं होगी। इसके तहत उनकी टीम ने घुमारमंडी स्थित एक खिलौना शॉप पर सर्च की। यहां पर कई खिलौने ऐसे मिले जिन पर आईएसआई मार्का नहीं था। कारोबारी ने पास मिले खिलौने पर सिर्फ बनाने वाले का नाम लिखा था, खिलौने का कोई नाम नहीं था। आईएसआई मार्का नहीं लगा था।
उक्त कारोबारी के खिलाफ अब अदालत में केस दायर होगा। इसमें कम से कम दो लाख रुपये जुर्माना का प्रावधान है। अदालत चाहे तो उसके पूरे साल की सेल का दस गुना जुर्माना तक लगा सकती है। यह अब अदालत का अधिकार क्षेत्र है। उनकी टीम में सौरव वर्मा, सुशीला प्रसाद और सुरेश भी मौजूद थे।