फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   To rob the purse, the woman was dragged to ten feet by the robbers, caught

पर्स लूटने के लिए महिला को दस फुट तक खींच कर ले गए लुटेरे, काबू

Wed, 23 Jun 2021 10:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
To rob the purse, the woman was dragged to ten feet by the robbers, caught
चंडीगढ़ रोड के फ्रेंड्स कालोनी इलाके में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला का पर्स झपटना चाहा। मगर महिला ने उसे कस कर पकड़ लिया। बदमाश उस महिला को 10 फुट तक घसीटते हुए ले गए। लेकिन महिला ने अपना पर्स नहीं छोड़ा। बदमाश उसके दूसरे हाथ में पकड़ा मोबाइल झपट कर भाग निकले। महिला और उसके साथ चल रहे उसके 14 साल के बेटे द्वारा शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों को देख कर घबराए बदमाशों का मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गया। जमा भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें थाना जमालपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने फ्रेंड्स कालोनी निवासी अमनदीप कौर की शिकायत पर फिल्लौर निवासी अमित कुमार तथा गांव भट्टियां निवासी शिव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

अमनदीप कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाद वह अपने बेटे के साथ बाजार से सामान खरीदने के लिए गई थी। शाम चार बजे लौटते समय जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने उसका पर्स पकड़ कर जोर से झटका दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। मगर उसने अपना पर्स नहीं छोड़ा। आरोपी उसे खींचते हुए ले गए। जिससे वह घायल हो गई। अंत में बदमाश उसके दूसरे हाथ में पकड़ा मोबाइल पकड़ कर भाग निकले। मगर थोड़ा आगे जाकर त्रिकोणी पार्क के पास उनका मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गया। जहां लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष राज ने कहा कि दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed