फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Titu Bania sit band played expressed anger agricultural law

बैंड-बाजे के साथ धरना देने पहुंचे टीटू बनिया, कृषि कानून के खिलाफ जताया रोष

Fri, 16 Oct 2020 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Titu Bania sit band played expressed anger agricultural law
कृषि कानून के खिलाफ हास्य कलाकार जय प्रकाश जैन उर्फ टीटू बनिया भी मैदान में उतर आए हैं। टीटू बनिया ने शुक्रवार को लुधियाना के जगरांव पुल पर धरना दिया। धरना स्थल जाने के लिए टीटू बनिया ने बैंड बाजे का विशेष इंतजाम किया था। धरना शुरू होने से लेकर अंत तक बैंड बाजे लगातार बजते रहे। टीटू बनिया ने बताया कि केंद्र सरकार सब कुछ कारपोरेट घरानों को सौंपने में लगी है। इसी ने अब किसानों को सड़क पर लाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री अच्छे दिन लाने की बात कहते थे। अब किसान सड़क पर हैं तो क्या यही अच्छे दिन दिखाने वाले थे। पहले निजी स्कूल लोगों की खुले आम लूट कर रहे हैं। बस से लेकर मोबाइल सेवाएं कारपोरेट घरानों के कब्जों में चली गई हैं। अब अनाज मंडियों को कारपोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है। ऐसे तो देश बर्बाद हो जाएगा। इसी तरह निजीकरण चलता रहा तो एक दिन यह देश प्राइवेट लिमिटेड में बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed