{"_id":"6276cb8e50e9b73bf629fce7","slug":"throat-slit-with-a-razor-over-a-minor-altercation-ludhiana-news-pkl4499452148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर उस्तरे से काटा गला, पुलिस ने छह घंटे में सुलझाया हेयर ड्रेसर की हत्या का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी पर उस्तरे से काटा गला, पुलिस ने छह घंटे में सुलझाया हेयर ड्रेसर की हत्या का मामला
विज्ञापन
लुधियाना। टिब्बा रोड के विजय नगर इलाके में मामूली कहासुनी पर हेयर ड्रेसर की उसी की दुकान में उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी गई। कमिश्नरेट पुलिस ने छह घंटे के भीतर हत्यारे को गिरफ्तार लिया है। मृतक की पहचान टावर लाइन नंबर पांच स्थित सतकार नगर निवासी मोहम्मद ईनाम उर्फ पप्पू (30) के रूप में हुई है।
पुलिस ने टिब्बा रोड के मोहल्ला विजय नगर निवासी सत्यम कुमार उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि मोहम्मद ईनाम की पुनीत नगर मोहल्ला में मेन रोड पर पप्पू हेयर ड्रेसर के नाम से दुकान है। आरोपी लंबू अक्सर पप्पू के पास बाल कटवाने के लिए आता था। देर रात को भी 10 बजे के बाद वह आया था।
पूरा बाजार बंद हो चुका था और सिर्फ पप्पू की दुकान ही खुली थी। इस दौरान दोनों में कहासुनी हुई और लंबू ने दुकान से उस्तरा उठाकर पप्पू के गले पर मार दिया। फरार होते हुए आरोपी दुकान का आधा शटर भी नीचे कर गया।
विज्ञापन
दुकान का आधा शटर खुला देख चौकीदार ने पुलिस को दी जानकारी
रात करीब डेढ़ बजे चौकीदार ने दुकान का आधा शटर खुला देखा। उसने सोचा कि शायद चोरी हो गई है। चौकीदार ने शटर उठाया तो अंदर पप्पू का खून से लथपथ शव पड़ा था। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (ग्रामीण) रवचरण सिंह बराड़ और फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि आरोपी देर रात को दुकान के अंदर गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।