फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A group of 300 US citizens from Ludhiana left for the US on a special flight from Delhi

कर्फ्यू: पंजाब में फंसे थे 300 विदेशी मेहमान, सात बसों से दिल्ली रवाना, विशेष विमान से भरेंगे उड़ान

Sat, 18 Apr 2020 09:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 18 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
A group of 300 US citizens from Ludhiana left for the US on a special flight from Delhi
पंजाब में फंसे लगभग तीन सौ एनआरआई दिल्ली एयरपोर्ट को रवाना।

कर्फ्यू के चलते पंजाब में फंसे लगभग 300 एनआरआई को शनिवार को लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और अमेरिकी दूतावास ने बसों का इंतजाम किया था। इन दूतावासों से प्रतिनिधि खुद इन्हें लेने के लिए लुधियाना पहुंचे थे। हालांकि एनआरआई को बस में बैठने की होड़ के कारण सामाजिक दूरी की खूब धज्जियां उड़ी।

विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते पंजाब आए कई विदेशी यहां फंस गए थे। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बैठे इन विदेशियों को शनिवार लुधियाना पहुंचने के लिए कहा गया था। ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए लगभग 50 विदेशी पहुंचे थे, जिनके लिए दो बसों का इंतजाम किया गया। अमेरिका से लगभग 250 लोग यहां पहुंचे थे। इनके लिए दूतावास की तरफ से सात बसों का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से लुधियाना के भाईवाला चौक पर तांता लगा हुआ था। क्योंकि इन विदेशी मेहमानों को छोड़ने के लिए कई लोग भी आए हुए थे। इस दौरान सामाजिक दूरी की तरफ किसी ने ध्यान तक नहीं दिया। दोपहर लगभग तीन बजे पहले ऑस्ट्रेलिया जाने वाली दो बसों को रवाना किया गया। यूएस जाने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण दूतावास अधिकारियों को उनके दस्तावेज चेक करने में मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसलिए उनकी बसें देर शाम तक रवाना हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed