{"_id":"60411a5a8ebc3ee653329867","slug":"three-drug-tasker-arrested-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl406026185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में नशीली गोलियों और ड्रग मनी समेत तीन तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में नशीली गोलियों और ड्रग मनी समेत तीन तस्कर दबोचे
विज्ञापन
जगरांव (लुधियाना)। जगरांव पुलिस ने मेरठ से नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के तीन शातिरों को काबू किया गया है। इनमें से एक आरोपी अंबाला का रहने वाला है। आरोपियों से 1.80 लाख ट्रामाडोल गोलियां, 2.40 लाख रुपये की ड्रग मनी, दो कार और एक बुलेट बरामद की गई है।
एसएसपी चरणजीत सिंह सौहल ने बताया कि एक मार्च को पुलिस ने एक आरोपी सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि मेरठ से बड़ी संख्या में नशीली दवाएं लुधियाना सप्लाई होती हैं। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ प्रभारी सिमरजीत सिंह ने तीन मार्च को दाखा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो 80 हजार ट्रामाडोल गोलियां और 2.40 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार चालक मंदीप सिंह निवासी गांव धलेर (संगरूर) को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने कार के साथ चल रहे बुलेट सवार हनी सहगल निवासी हैबोवाल लुधियाना को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों बताया कि अंबाला निवासी विशाल आनंद भी एक खेप लेकर आ रहा है। पुलिस ने वीरवार को विशाल आनंद को भी लुधियाना से गिरफ्तार किया। उससे एक लाख ट्रामाडोल गोलियां बरामद की गईं। एसएसपी सोहल ने बताया कि आरोपी मेरठ से नशीली गोलियां लेकर आते थे।