फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three arrested with 31 debit cards and ten thousand cash

31 डेबिट कार्ड और दस हजार की नकदी सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 31 debit cards and ten thousand cash
बहला फुसला कर भोलेभाले लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकलवाने वाले आरोपियों के वारे जानकारी द? - फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। बहका फुसलाकर भोलेभाले लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकलवाने वाले तीन आरोपियों को थाना डिविजन छह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 31 डेबिट कार्ड और दस हजार रुपये की नकदी के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला न्यू अमन नगर निवासी हरमिंदर सिंह, कबीर नगर निवासी रणबीर सिंह उर्फ लड्डू और मोहल्ला गुरपाल नगर निवासी हरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थाना डिविजन छह की एसएचओ सब इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि ग्यासपुरा की रहने वाली सुमन पांडे की शिकायत के मुताबिक सुमन पांडे इलाके में स्थित एटीएम पर पैसे निकलवाने के लिए गई थी। उसके पैसे नहीं निकले, वहां एटीएम के बाहर आरोपी खड़े थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि वह उसके पैसे निकलवाने में मदद कर देते हैं, उन्होंने कार्ड लेकर मशीन में डाला और बाद में कहा कि पैसे नहीं निकल रहे हैं। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। इसी दौरान सुमन पांडे भी वहां से चली गई। घर पहुंचने से पहले सुमन पांडे के फोन पर मैसेज आया कि उसके खाते से दस हजार रुपये निकल गए है। सुमन पांडे वापस गई तो आरोपी वहां नहीं थे। सुमन के मुताबिक आरोपी हरमिंदर और हरदीप ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया है। इसके बाद सुमन ने मामले की शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने के बाद आरोप सही पाए गए तो मामले में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed