फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three arrested including two accused who brought 100 kg of poppy seeds from Madhya Pradesh

Ludhiana News: मध्य प्रदेश से 100 किलो चूरापोस्त लाने वाले दो आरोपियों सहित तीन काबू

Sun, 26 Nov 2023 06:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including two accused who brought 100 kg of poppy seeds from Madhya Pradesh
आरोपी ट्रेन से बठिंडा पहुंचे तो तीसरा कार में लेने पहुंचा था, पुलिस ने कार भी की जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। अटैची में छिपाकर मध्य प्रदेश से 100 किलो चूरापोस्त लाने वाले दो आरोपियों सहित तीन को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी मध्य प्रदेश से ट्रेन के जरिये अटैची में पोस्त लेकर बठिंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जब उनका तीसरा साथी दोनों को नशा नशे के साथ कार में लेने पहुंचा तो पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह जग्गू, सुखचैन सिंह सेना, बलजीत सिंह निवासी गांव चंदभान जिला फरीदकोट के तौर पर हुई है।

सीआईए इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दलजीत सिंह जग्गू और बलजीत सिंह ट्रेन के जरिये मध्य प्रदेश के मंसोर मिंच से 100 किलो चूरापोस्त अटैची में छिपाकर बठिंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दोनों को मारुति कार में लेने के लिए इनका तीसरा साथी सुखचैन सिंह सेना भी रेलवे स्टेशन पर आ रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के आगे संतपुरा रोड पर नाकाबंदी कर कार सवार तीनों आरोपियों को रोककर कार की चेकिंग की तो अटैची से 100 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया।
विज्ञापन


सीआईए इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि जब आरोपी दलजीत सिंह एवं बलजीत सिंह मध्य प्रदेश से बठिंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो दोनों ने इस तरह की ड्रेस पहन रखी थी कि लोग उन्हें आर्मी मेन समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 ग्राम हेरोइन समेत दो काबू
अन्य मामले में सीआईए स्टाफ-2 के इंस्पेक्टर करणदीप सिंह ने बताया कि थाना थर्मल एरिया में सर्च के दौरान पुलिस ने कृष्ण सिंह काली निवासी बस्ती नंबर-2 बीड तलाब बठिंडा, संजीव सिंह पीतू निवासी बस्ती नंबर-3 बीड तलाब बठिंडा को 100 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना थर्मल में नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed