{"_id":"682d8492120872334e0251f3","slug":"threat-to-blow-up-ludhiana-dc-office-mail-received-about-rdx-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: लुधियाना डीसी दफ्तर को उड़ाने की धमकी, आरडीएक्स रखने की आई मेल; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: लुधियाना डीसी दफ्तर को उड़ाने की धमकी, आरडीएक्स रखने की आई मेल; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 21 May 2025 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 May 2025 01:15 PM IST
सार
डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि बुधवार की सुबह ईमेल के जरिए दफ्तर को उड़ाने की धमकी मिली थी और यह जानकारी दी गई थी कि डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में आरडीएक्स रखा गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब ईमेल के जरिए डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को उड़ाने की धमकी मिली। धमकी का पता उस समय लगा जब कर्मचारियों ने ईमेल चेक की। ईमेल देखते ही अधिकारियों ने तुरंत डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को इस बारे में सूचना दी।
विज्ञापन
डीसी जैन ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से तुरंत बातचीत की और उन्हें सारी जानकारी दी। डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत बम स्क्वायड और डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ विभिन्न जांच टीमों को डिप्टी कमिश्नर दफ्तर भेजा। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर दफ्तर का कोना-कोना जांचा गया। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि बुधवार की सुबह ईमेल के जरिए दफ्तर को उड़ाने की धमकी मिली थी और यह जानकारी दी गई थी कि डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में आरडीएक्स रखा गया। उन्होंने कहा कि इस बारे में पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को दे दी गई है और पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन