फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   thousand looted gas agency boss Ludhiana

लुधियाना में गैस एजेंसी के कारिंदे से 73 हजार की लूट

Fri, 16 Oct 2020 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
thousand looted gas agency boss Ludhiana
बस्ती जोधेवाल इलाके में गैस सिलिंडरों की सप्लाई करने वाले थम्मन गैंस एजेंसी के कारिंदे से बाइक सवार दो युवकों ने 73 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहोंरोड स्थित थम्मन गैस एजेंसी के कारिंदे बदरू अंसारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक बदरू अंसारी इलाके में ही गैस सिलिंडरों की सप्लाई करता है। 13 अक्तूबर को गैस सिलिंडरों की सप्लाई करने के बाद पैसे की गिनती कर रहा था। पैसे गिनती करने में एक हजार रुपये रह गए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने आते ही बदरू को पीटा और उससे नकदी छीनकर फरार हो गए। जब तक बदरू कुछ कर पाता आरोपी फरार हो चुके थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी मालिकों को दी। पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed