फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Thieves took away goods worth lakhs by breaking locks from factory in Ludhiana

लुधियाना में फैक्टरी से ताले तोड़कर लाखों का सामान ले गए चोर

Sun, 09 May 2021 10:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth lakhs by breaking locks from factory in Ludhiana
लुधियाना। लॉकडाउन में भीड़ न होने का फायदा उठा कर चोरों ने सरताज कालोनी इलाके में घर के नीचे एक फैक्टरी के अपना निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये की टी शर्ट चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता अगले दिन सुबह चला जब मालिक फैक्टरी पहुंचे। पुलिस ने चार दिन की जांच के बाद पांचवें दिन बहादुर के रोड स्थित आबादी सरताज कालोनी इलाके में रहने वाले विजय राय की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक विजय ने की घर के साथ ही टी शर्ट बनाने की फैक्टरी है। तीन मई को रात को वह फैक्टरी बंद कर घर चला गया। लॉकडाउन होने के कारण इलाके में भीड़ भी नहीं होती। जिसका फायदा उठा आरोपी उसकी फैक्टरी का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अंदर पड़े 700 बक्से टी शर्ट चोरी कर लिए। विजय के मुताबिक एक डिब्बे में 12 पीस टी शर्ट होती हैं। आरोपी फैक्टरी से लाखों का माल चोरी कर फरार हो गए। अगले दिन जब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि आरोपी महिंद्रा बुलेरो गाड़ी लेकर आए थे और उसमें टी शर्ट के सात सौ डिब्बे, टीवी, दो कैमरे सहित डीवीआर, लैपटॉप और सिलिंडर चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed