फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Theft from Manpreet Badal's newly built kothi

मनप्रीत बादल की नई बन रही कोठी से चोरी

Tue, 22 Feb 2022 04:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Theft from Manpreet Badal's newly built kothi
बठिंडा। माडल टाउन फेज 1 में कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल की नई बन रही कोठी के अंदर से चोरी होने की घटना सामने आई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कोठी बनवा रहे ठेकेदार भोला सिंह के बयान पर आरोपी जगजीत सिंह निवासी अजीत रोड बठिंडा के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में भोला सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को मनप्रीत बादल की कोठी में लगे दोनों गेटों के ताले तोड़कर जगजीत सिंह कोठी के अंदर दाखिल हुआ। आरोपी कोठी से सीमेंट के अलावा अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गया। थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने ठेकेदार भोला सिंह के बयान पर आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed