फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The undertrial prisoner returning from muscle jumped from a moving bus, held

पेशी से वापिस लौट रहा विचाराधीन कैदी चलती बस से कूदा, लोगों ने किया काबू

Wed, 12 May 2021 04:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
The undertrial prisoner returning from muscle jumped from a moving bus, held
सिविल अस्पताल में इलाज कराने के बाद जेल वापस जा रहा कैदी जेल प्रशासन की गाड़ी से कूदकर भाग गया। जब मुलाजिमों ने शोर मचाया तो आरोपी को लोगों ने काबू कर लिया। यह वाक्या ताजपुर रोड स्थित बिहारी कालोनी के पास हुआ। इस दौरान आरोपी ने भागने की काफी मशक्कत की लेकिन लोगों ने विचाराधीन कैदी को काबू कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बिहारी कालोनी के प्रधान जयप्रकाश और जितेंद्र कुमार ने बताया रात साढ़े नौ बजे वे ताजपुरा रोड पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान बिहारी कालोनी के पास गाड़ी में एक कैदी दरवाजा खोलकर कूद गया और भागने लगा। जब मुलाजिमों ने शोर मचाया तो आरोपी को लोगों ने काबू कर उसे मुलाजिमों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जेल मुलाजिम एक विचाराधीन कैदी को लेकर सिविल अस्पताल गए थे। वहां इलाज कराने के बाद उसे जेल वापस ले जाया जा रहा था। जब गाड़ी बिहारी कालोनी के पास पहुंची तो आरोपी गाड़ी से मुलाजिमों को धक्का देकर फरार हो गया। मुलाजिमों ने शोर मचाया तो आरोपी को किसी तरह लोगों ने काबू किया और पुलिस मुलाजिमों के हवाले कर दिया। ताजपुर चौकी इंचार्ज राजिंदर सिंह का कहना है कि मामले की सूचना तो मिली है लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed