फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The Shiromani Akali Dal and DSGPC had recommended the name "Children's Day": Baliawal

बाल दिवस नाम रखने की सिफारिश शिअद व डीएसजीपीसी ने की थी: बलियावाल

Sun, 21 Dec 2025 06:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
The Shiromani Akali Dal and DSGPC had recommended the name "Children's Day": Baliawal
लुधियाना। शहादत सप्ताह के दौरान पंजाब में धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं लेकिन इस पर राजनीति करना गलत है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज की ओर से साहिबजादों की शहादत दिवस के नाम को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने दिया। उन्होंने बताया कि साहिबजादों की शहादत दिवस का नाम वीर बाल दिवस रखने की सिफारिश शिरोमणि अकाली दल और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) ने की थी। बलियावाल ने कहा कि वर्ष 2018 में 60 भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाने की अपील की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2022 में इस दिन को मनाने का विरोध किया और अब नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सिख समुदाय के प्रति विशेष लगाव है और भाजपा का उद्देश्य शहादतों को सम्मानित करना है, न कि विवाद खड़ा करना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed