{"_id":"68e93e2d79f2fc74c10ec36b","slug":"the-purse-and-mobile-of-the-passenger-sitting-in-the-auto-were-taken-away-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112390-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: ऑटो में बैठी सवारी का पर्स और मोबाइल निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: ऑटो में बैठी सवारी का पर्स और मोबाइल निकाला
Fri, 10 Oct 2025 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ऑटो गैंग के सदस्यों द्वारा एक व्यक्ति का पर्स और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। जिसका पर्स और मोबाइल छीना गया उस व्यक्ति ने हौसला नहीं छोड़ा और तीन किलोमीटर तक ऑटो का पीछा किया। इसके बाद आरोपियों को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।गुरनाम सिंह ने बताया कि ऑटो चालकों ने उसको घंटाघर चौक से प्रताप चौक के लिए बिठाया पर वह ऑटो को प्रताप चौक ले जाने के बजाय दंडी स्वामी चौक ले जाने लगे। इस बीच गैंग के सदस्यों ने उसका पर्स निकाल लिया और जब वह चिल्लाया तो उसका मोबाइल भी निकाल लिया। दंडी स्वामी चौक पहुंचने पर गैंग के सदस्यों ने गुरनाम को धक्का दिया और ऑटो भगा लिया। गुरनाम ने शोर भी मचाया साथ ही ऑटो का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ऑटो को रोका और उसके बाद लोगों की मदद से आरोपियों को काबू कर लिया। काबू युवकों की धुनाई की गई और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।