फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The narrator and attendant who presented a Siropa to Rahul Gandhi have been suspended; the Granthi's services have been terminated, and the manager has been transferred.

Ludhiana News: राहुल गांधी को सिरोपा देने वाले कथावाचक व सेवादार निलंबित<bha>;</bha> ग्रंथी की सेवाएं समाप्त, मैनेजर का तबादला

Wed, 17 Sep 2025 07:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
The narrator and attendant who presented a Siropa to Rahul Gandhi have been suspended; the Granthi's services have been terminated, and the manager has been transferred.
-गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में राहुल गांधी को सिरोपा देने को एसजीपीसी ने बताया मर्यादा उल्लंघन का मामला
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सिरोपा पहनाने के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कथावाचक भाई पलविंदर सिंह और सेवादार भाई हरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं, अस्थायी तौर पर सेवा निभा रहे ग्रंथी भाई कुलविंदर सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और मैनेजर परगट सिंह को चेतावनी देकर उनका तबादला कर दिया गया है।
एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन के दौरान मर्यादा उल्लंघन के मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कांग्रेस नेता गुरुद्वारा साहिब में निर्धारित क्षेत्र के अंदर गए थे जो शिष्टाचार का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस निर्धारित स्थान पर जाने के लिए एक विशेष आदेश भी अनिवार्य है और अंदर सेवा निभा रहे ग्रंथी, सेवादारों और संबंधित कर्मचारियों के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति क्षेत्र के अंदर नहीं जा सकता।
विज्ञापन

इसके अलावा विशेष स्थान के अंदर कांग्रेसी नेताओं को सिरोपा देते समय अंतरिम कमेटी ने पिछले दिनों लिए गए फैसले का भी उल्लंघन किया गया है। एसजीपीसी के इस फैसले के अनुसार गुरुद्वारा के विशेष स्थान के अंदर किसी भी वीआईपी को सिरोपा नहीं दिया जा सकता। इन दोनों कारणों को देखते हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी बाढ़ प्रभावितों से मिलने अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान वह गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास में नतमस्तक हुए थे। यहां उन्हें एसजीपीसी के कर्मचारियों ने सिरोपा पहना कर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed