फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The name of Aam Aadmi Clinic in Ludhiana was changed to Ayushman Arogya Kendra and boards were put up.

Ludhiana News: लुधियाना में आम आदमी क्लीनिक का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र के बोर्ड लगाए

Wed, 22 Jan 2025 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 22 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The name of Aam Aadmi Clinic in Ludhiana was changed to Ayushman Arogya Kendra and boards were put up.
सीएम भगवंत मान की फोटो भी हटाई, जिले के 94 में से 65 आम आदमी क्लीनिक का नाम बदलेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। पंजाब में 242 आम आदमी क्लीनिक, 2889 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 2403 सब सेंटर और 266 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र होने जा रहा है। इनमें लुधियाना जिले के 94 में से 65 आम आदमी क्लीनिक भी शामिल हैं। इनके नाम केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर बदले जा रहे हैं और आम आदमी क्लीनिकों पर नए नाम के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इन क्लीनिकों से सीएम भगवंत सिंह मान की फोटो भी हटाई गई है।

केंद्र सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों के नाम पर आपत्ति जताई थी। इसके पीछे तर्क था कि राज्य ने केंद्र सरकार के पैसे से खोले स्वास्थ्य केंद्रों का नाम आम आदमी क्लीनिक रखकर ब्रांडिंग नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं, इन स्वास्थ्य केंद्रों को फंड देना भी बंद कर दिया था। इससे केंद्र और राज्य सरकार के बीच खींचतान चल रही थी, मगर अब दोनों सरकारों के बीच सहमति बनने के बाद क्लीनिकों के नाम बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि जिन क्लीनिकों पर एनएचएम का पैसा लगा है, सिर्फ उनके नाम बदले जाएंगे और जो क्लीनिक राज्य सरकार के पैसे से चल रहे हैं, उनके नाम नहीं बदले जाएंगे। इसके तहत 242 आम आदमी क्लीनिक और 2889 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नाम बदले जा रहे हैं। पुराने नाम के बोर्ड बदलने की जिम्मेदारी जिला स्वास्थ्य समितियों को दी गई है। इनको आम आदमी क्लीनिकों पर नए बोर्ड लगाने के निर्देश मिले हैं। नए बोर्ड पर पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में आयुष्मान आरोग्य केंद्र लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो : आम आदमी क्लीनिक पर लगा आयुष्मान आरोग्य केंद्र का बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article