फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The medical store owner was paraded around the city wearing a necklace of shoes in Punjab

Mansa News: मेडिकल स्टोर मालिक को जूतों की माला पहना शहर में घुमाया, छात्र से नशीली कैप्सूल बेचवाने का आरोप

Thu, 13 Jul 2023 08:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Updated Thu, 13 Jul 2023 08:18 PM IST
सार

थाना सिटी-2 की पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर ओंकार सिंह की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टोर के अंदर से कोई नशीली दवा नहीं मिली है। थाना सिटी-2 के एएसआई कौर सिंह ने बताया कि पुलिस को 39 पत्ते नशे के कैप्सूल के मिले हैं। केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
The medical store owner was paraded around the city wearing a necklace of shoes in Punjab
मानसा में मेडिकल स्टोर मालिक को जूतों का हार पहनाकर घूमाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मानसा जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी से नशीले कैप्सूल सप्लाई करवाने वाले मेडिकल स्टोर के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामला सामने आने के बाद इलाके के कुछ युवकों ने आरोपी को जूतों का हार पहनाकर बाजार में उसका जुलूस निकाला और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 'नशे छुड़ाओ, जवानी बचाओ' मुहिम के संचालक परविंदर सिंह झोटा, संदीप सिंह व सुखी ने वार्ड नंबर 3 में मोटरसाइकिल सवार एक युवक को नशीले कैप्सूलों की सप्लाई करते पकड़ा। उसके पास से बड़ी संख्या में नशीले कैप्सूलों के पत्ते मिले। युवकों की टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर मालिक के कहने पर एक हजार रुपये के पीछे कैप्सूल सप्लाई करता है। कैप्सूल किसे देने हैं, इसका फोन पर संदेश मिलता है। 
विज्ञापन


युवकों और मोहल्ला निवासियों ने नौजवान को साथ लेकर रेलवे फाटक के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक को काबू कर लिया। इसके बाद युवकों ने आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी को जूतों का हार पहनाकर बाजार में घूमकर जुलूस निकाला और नशे के खिलाफ प्रचार किया। इस दौरान कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक नौजवानों को नशा बेचकर लाखों रुपये कमा रहा है। इससे हमारी नौजवान पीढ़ी बर्बाद हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिटी-2 की पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर ओंकार सिंह की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टोर के अंदर से कोई नशीली दवा नहीं मिली है। थाना सिटी-2 के एएसआई कौर सिंह ने बताया कि पुलिस को 39 पत्ते नशे के कैप्सूल के मिले हैं। केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार ने बताया कि उसके साथ सरासर धक्का किया जा रहा है। वह किसी प्रकार के नशे की सप्लाई नहीं करता है। स्टोर पर पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से की गई जांच के दौरान भी कुछ बरामद नहीं हुआ है। नशा विरोधी मुहिम मुखी परविंदर सिंह झोटा ने बताया कि शायद अभी भी कुछ मेडिकल स्टोर मालिक सरेआम खुला नशा बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी विद्यार्थियों के जरिये घूमकर नशीली दवाएं सप्लाई करवाता हैं।

मानसा केमिस्ट एसोसिएशन नशे के सौदागरों का नहीं देगी साथ

पंजाब केमिस्ट एसो. के प्रधान सुरिंदर दुग्गल, जीएस चावला महासचिव के निर्देश पर जिला मानसा केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अजय कुमार बंसल, सचिव पुनीत सिंगला, चेयरमैन लक्की तायल, कैशियर साहिल गर्ग, ज्वाइंट सचिव पंजाब संजीव गर्ग, भरपूर सिंह, भूपिंदर जोगा ने केमिस्ट भाईचारे से अपील की है कि वे पाबंदीशुदा दवाएं न बेचें और अगर कोई केमिस्ट ऐसा करता पकड़ा जाता है तो एसोसिएशन उसका साथ नहीं देगी। उन्होंने केमिस्टों को कहा कि वे साफ सुथरा काम करें। सभी केमिस्टों को नशे के खिलाफ एक मंच पर एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साफ सुथरा काम करने वाले केमिस्टों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed