फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The government will identify areas with groundwater scarcity and surplus.

Ludhiana News: भूजल की कमी और अधिकता का पता लगाएगी सरकार

Mon, 15 Dec 2025 06:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
The government will identify areas with groundwater scarcity and surplus.
-पंजाब में जल संकट पर सरकार का बड़ा कदम, भूजल पर होगा अध्ययन
विज्ञापन

-2.21 करोड़ रुपये से होगा जल अध्ययन, आईआईटी रोपड़ करेगा सहयोग
----
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य में जल संकट की समस्या को हल करने के लिए एक बड़े कदम के तहत एक विस्तृत जल अध्ययन करवाएगी। इस अध्ययन में आईआईटी रोपड़ का सहयोग लिया जाएगा और कुल 2.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस अध्ययन का उद्देश्य पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता, भूजल की स्थिति और नए जल संसाधनों की पहचान करना है।
राज्य में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, वहीं कई इलाकों में सीपेज (ग्राउंड वाटर सीपेज) की समस्या भी बनी हुई है। इस अध्ययन के तहत इन दोनों समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस अध्ययन में कार्बन डेटिंग, भूगर्भ और पानी के भंडारों के आइसोटोप विश्लेषण जैसे उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा सीपेज के नमूनों की व्यापक जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

यह परियोजना 2.21 करोड़ रुपये के बजट से की जाएगी, जिसमें से आईआईटी रोपड़ अपने संसाधनों से 60 लाख रुपये का योगदान देगा, जबकि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर कमीशन को 1.61 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संकट से निपटने के लिए यह कदम पंजाब सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अध्ययन न केवल वर्तमान जल संकट को समझने में मदद करेगा, बल्कि भविष्य में जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण में भी सहायक होगा।
अध्ययन के उद्देश्य
-राज्य भर में उपलब्ध जल संसाधनों का ब्योरा तैयार करना।
-एक्विफरों की विशेषता का पता लगाना ताकि नीतिगत निर्णय सही ढंग से लिए जा सकें।
-हेलीकॉप्टर की मदद से जल संसाधनों का सर्वेक्षण करना और वैकल्पिक जल स्रोतों की खोज करना।
-सीपेज दरों का मूल्यांकन करने के लिए सूक्ष्म स्तरीय अध्ययन करना।

पांच चरणों में होगा सर्वेक्षण
-इस अध्ययन को पांच चरणों में विभाजित किया गया है, और इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।
-पहले चरण में सैंपलिंग साइटों का पता लगाने के लिए फील्ड सर्वेक्षण किया जाएगा।
-दूसरे चरण में प्रदेश के एक्विफर सिस्टमों का हाइड्रो जियोलॉजिकल फ्रेमवर्क विकसित किया जाएगा।
-तीसरे चरण में प्रदूषण स्तरों का मूल्यांकन और स्रोत क्षेत्रों की पहचान के लिए हाइड्रो-केमिकल और आइसोटोपिक विश्लेषण किया जाएगा।
-चौथे चरण में नहरी नेटवर्क के विस्तार के लिए क्षेत्रों की पहचान की जाएगी।
-पांचवें और अंतिम चरण में जल प्रबंधन उपायों के लिए सिफारिशें प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article