फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The government will directly purchase 796 buses, which will be included in the 483-kilometer scheme.

Ludhiana News: सरकार सीधे खरीदेगी 796 बसें, 483 किलोमीटर स्कीम में शामिल होंगी

Mon, 12 Jan 2026 09:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
The government will directly purchase 796 buses, which will be included in the 483-kilometer scheme.
-पंजाब के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 1,279 बसें, लोगों के लिए सुलभ होगी परिवहन सुविधा
विज्ञापन

-पनबस-पीआरटीसी की बस सेवा नेटवर्क का विस्तार कर रही सरकार, खरीद प्रक्रिया तेज
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में सार्वजनिक परिवहन को और सुलभ बनाने के लिए 1,279 नई बसों की खरीद प्रक्रिया तेज कर दी है। इसमें से 796 बसें सीधे सरकार द्वारा खरीदी जाएंगी, जबकि 483 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत राज्य के बेड़े में शामिल होंगी। सरकार का उद्देश्य पनबस और पीआरटीसी के बस नेटवर्क का विस्तार कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा प्रदान करना है।
फिलहाल पंजाब में सरकार के अधीन 2,267 बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें से 1,119 पनबस के तहत हैं। प्रत्यक्ष खरीद के माध्यम से 796 बसों में 696 साधारण और 100 मिनी बसें शामिल होंगी। पनबस को 387 साधारण बसें दी जाएंगी, जबकि पीआरटीसी को 309 साधारण और 100 मिनी बसें मिलेंगी। मिनी बसों का इस्तेमाल शहरों की भीड़भाड़ और ग्रामीण रूटों में किया जाएगा, जहां बड़ी बसों का संचालन कठिन है।
विज्ञापन


एआईएस-153 मानकों के अनुरूप होंगी
नई साधारण बसें एआईएस-153 मानकों के अनुरूप होंगी और इसमें अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन संकेत, जीपीएस, सीसीटीवी, एलईडी लाइटें और नाइट लैंप जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। किलोमीटर स्कीम के तहत पनबस में 100 एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग) बसें, 100 साधारण बसें और अन्य वोल्वो बसें शामिल की जाएंगी। इससे पनबस बेड़े की कुल संख्या 1,721 बसों तक पहुँच जाएगी। एचवीएसी बसें भारत स्टेज-6 मानक का पालन करेंगी, जिससे कम उत्सर्जन और बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित होगा। पीआरटीसी इस स्कीम के तहत 254 साधारण बसें और 14 इंटीग्रल कोच बसें खरीदेगी। सरकार का यह कदम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बढ़ाने, बस सेवा की गुणवत्ता सुधारने और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक बस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed