फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The girls decorated lamps and good rangoli

छात्राओं ने सजाए सुंदर दीप और रंगोली

Sat, 02 Nov 2013 06:23 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sat, 02 Nov 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
The girls decorated lamps and good rangoli
मुक्तसर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स में शनिवार को दिवाली फेस्टिवल मनाया गया। इस दौरान छात्राओं की दीपसज्जा और रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। इस अवसर पर छात्राओं ने दीयों और करवों को रंगकर सुंदर ढंग से सजाया। इसके अलावा कई छात्राओं ने सुंदर डिजाइनदार रंगोली सजाई।
विज्ञापन


आर्ट एंड क्रॉफ्ट की छात्राओं ने वेस्ट मेटेरियल से सुंदर सामान तैयार किया जबकि होम साइंस के छात्राओं ने विभिन्न व्यंजन बनाए। इस दौरान छात्राओं ने पुरातन इतिहास को दर्शाती विरासती प्रदर्शनी भी लगाई। प्रिंसिपल राजीव छाबड़ा ने छात्राओं को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाले धुएं का पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है जिससे वातावरण प्रदूषित होता है। इसलिए दीवाली पर जोरदार आवाज वाले पटाखे चलाने से गुरेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर परमजीत कौर, बलवीर कौर, मनजीत कौर, रुपिंदर कौर, राजिंदरपाल कौर, बिंदू, मनदीप कौर, किरणदीप कौर समूह स्टाफ उपस्थित था।

 प्रिंसिपल छाबड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का नतीजा 4 नवंबर को घोषित किया जाएगा। विजेता छात्राओं को 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे वाले दिन सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed