फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The driver jumped two red lights pretending to be JMIC

Ludhiana News: खुद को जेएमआईसी बताकर गाड़ी चालक ने जंप की दो रेड लाइट

Mon, 20 May 2024 03:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
The driver jumped two red lights pretending to be JMIC
चंडीगढ़। खुद को जेएमआईसी बताकर एक गाड़ी चालक ने दो-दो रेडलाइट जंप की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस जवानों ने उक्त गाड़ी चालक को रोकने का प्रयास किया तो उसने गाड़ी रोकते ही पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और बाद में गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने उक्त गाड़ी नंबर के आधार पर उसका चालान काट दिया है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि शहर के सेक्टर 46/49 के चौराहे पर स्कोर्पियो गाड़ी चालक को पुलिस ने रोका। गाड़ी चालक ने रेड लाइट जंप कर गाड़ी रोकी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गाड़ी चालक से उसका लाइसेंस मांगना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि उसने अपनी गाड़ी की फ्रंट नंबर प्लेट किसी कपड़े से ढकी हुई थी। लेकिन गाड़ी चालक ने कहा कि उसने अपनी गाड़ी धोई थी इसलिए नजर के लिए आगे बंधी हुई काली चोटी प्लेट पर आ गई थी। पुलिस ने चालक से चालान काटने के लिए बार-बार उसका लाइसेंस मांगा लेकिन उसने अपना लाइसेंस नहीं दिया बल्कि चालक ने किसी व्यक्ति को फोन कर पुलिसकर्मी से बातचीत करने के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने उक्त व्यक्ति को फोन पर बताया कि चालक ने दो रेड लाइट जंप की है और अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट भी छिपाई हुई थी, इसी ओफेंस के चलते इनका चालान काटा जा रहा है। इस बातचीत के दौरान ही चालक गाड़ी में बैठा और ठेंगा दिखाकर मौके से रफूचक्कर हो गया। चालक बार-बार खुद को जेएमआईसी बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed