फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The dead body of a migrant woman was thrown on the track after murder, the mystery of blind murder solved on the third day

लुधियाना: हत्या कर पटरी पर फेंका प्रवासी महिला का शव, तीसरे दिन सुलझी अंधे कत्ल की पहेली

Thu, 09 Feb 2023 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 09 Feb 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a migrant woman was thrown on the track after murder, the mystery of blind murder solved on the third day
लुधियाना स्टेशन से ऑटो में बैठाकर घर लाया, फिर सिर पर वार करके मौत के घाट उतारा
विज्ञापन

हत्या कर पटरी पर फेंका प्रवासी महिला का शव, तीसरे दिन सुलझी अंधे कत्ल की पहेली
लुधियाना स्टेशन से ऑटो में बैठाकर घर लाया, फिर सिर पर वार करके मौत के घाट उतारा
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना जिले में साहनेवाल के पास स्थित पावा गांव की रहने वाली एक प्रवासी महिला को उसके मकान मालिक ने मौत के घाट उतार दिया और हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को पटरी पर फेेंक आया। साहनेवाल के पास बीती 5 फरवरी को पटरी से अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद जीआरपी ने पुलिस कंट्रोल रूम व आसपास के थानों में मृतका की तस्वीर भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
उधर मृतका का पति अपनी पत्नी की तलाश में तीन दिन तक रिश्तेदारों के पास भटकता रहा और फिर थक हारकर गुमशुदगी दर्ज करवाने पुलिस के पास पहुंचा। साहनेवाल थाने पहुंचने पर उसे अपनी पत्नी की मौत के बारे में पता चला। मृतका के सिर पर चोट के निशान और शव की हालत से मामला संदिग्ध लग रहा था। मृतका मीनू देवी (28) के पति रुपेश यादव ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बिहार के सीवान जिले में पड़ते राजापुर गांव का रहने वाला है और साहनेवाल के पास एक कपड़ा फेक्ट्री में नौकरी करता है।
विज्ञापन

वह पिछले कुछ साल से अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ पावा गांव में किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी मीनू बीती 4 फरवरी को बिहार से लुधियाना लौटी थी, जिसे मकान मालिक जगजीत सिंह उर्फ जग्गा ऑटो में बैठाकर लुधियाना स्टेशन से गांव तक लाया था। इसके बाद वह अचानक गायब हो गई। रूपेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पर मकान मालिक बुरी नजर रखता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था, जिसे लेकर उसकी पत्नी कई बार एतराज जता चुकी थी। यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की और अंधे कत्ल की पहेली को सुलझाकर मकान मालिक जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed