फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The crumbling bridge broke and flowed into the canal, the tractor overturned

खस्ताहाल पुल टूटकर नहर में बहा, ट्रैक्टर पलटा

Tue, 29 Jun 2021 10:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
The crumbling bridge broke and flowed into the canal, the tractor overturned
गांव तुगल में अबोहर ब्रांच नहर पर आजादी से पहले बना खस्ता हालत पुल के टूट कर पानी में बह गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसान धर्मवीर सिंह का ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में किसान की जान तो बच गई लेकिन ट्रॉली में लदी करीब चार लाख रुपये की मूंगी की फसल पानी में बह गई।
विज्ञापन

गांव वासियों का कहना है कि दशकों बाद सरकार द्वारा इसी खस्ता हाल पुल के ऊपर ही नया पुल बनाया जा रहा है। इसके अलावा पुल बनाने में निर्धारित से ज्यादा समय लग रहा है। गांव तुगल की 80 फीसदी से अधिक खेती योग्य जमीन पुल के दूसरी तरफ होने के कारण किसानों को हर रोज जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा श्मशानघाट, सरकारी स्कूल, खेल का मैदान, सहकारी सभा और अन्य संस्थान भी पुल की दूसरी ओर ही हैं।
विज्ञापन

दूसरे रास्तों से घूमकर जाने में 5 से 10 किलोमीटर दूरी बढ़ जाती है। सरपंच मंजीत सिंह बुट्टर, समिति सदस्य गुरबख्श सिंह, गुरमुख सिंह, पूर्व सरपंच अवतार सिंह ने सरकार से धर्मवीर को पूरा मुआवजा देने की मांग की है। पंजाब मंडीकरण बोर्ड के एक्सईएन अमनदीप सिंह ने कहा कि किसानों को पुराने पुल से भारी वाहन न ले जाने संबंधी कई बार कहा गया है। इसके लिए बकायदा चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद किसान जान जोखिम में डालकर वाहन गुजारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed