फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The BJP demanded the withdrawal of the FIRs registered against Ludhiana's industrialists

Ludhiana News: भाजपा ने लुधियाना के उद्योगपतियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की

Sun, 04 Oct 2026 12:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 04 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The BJP demanded the withdrawal of the FIRs registered against Ludhiana's industrialists
बिजली कटौती के खिलाफ धरना देने वाले 250 उद्योगपतियों के खिलाफ दर्ज है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने लुधियाना के उद्योगपतियों और व्यापारियों के खिलाफ दर्ज पुलिस एफआईआर की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
सरीन ने कहा कि उद्योगपतियों ने 8 से 10 घंटे के बिजली कटों के खिलाफ प्रदर्शन किया था लेकिन आप सरकार ने उनकी मांग मानने के बजाय करीब 250 लोगों पर मामला दर्ज किया। इसे उद्योगपतियों के साथ अन्याय बताया। सरीन ने याद दिलाया कि केजरीवाल ने सत्ता में आने से पहले 24 घंटे सस्ती बिजली का वादा किया था। अब आप सरकार लंबे बिजली कट लगा रही है और प्रदर्शनकारियों की आवाज दबा रही है।
विज्ञापन

पंजाब भाजपा उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कानून व्यवस्था की खराब स्थिति पर भी सवाल उठाए। सरीन ने मांग की कि सरकार एफआईआर वापस ले और उद्योगों को बिना कट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed