फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Students learned about plant conservation at Punjabi University.

Ludhiana News: विद्यार्थियों ने पंजाबी यूनिवर्सिटी में सीखा पौधों का संरक्षण

Sat, 03 Oct 2026 06:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 03 Oct 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Students learned about plant conservation at Punjabi University.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। माता गुजरी कॉलेज के कृषि विभाग के विद्यार्थियों ने रूरल एग्रीकल्चरल वर्क एक्सपीरियंस (आरएडब्ल्यू) कार्यक्रम के तहत पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला का शैक्षणिक दौरा किया। दौरे का उद्देश्य पौधों की पहचान, संरक्षण और वनस्पति संसाधनों की व्यावहारिक जानकारी देना था।
विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के म्यूजियम, हर्बेरियम, फोटो गैलरी और एस.एस. बीर बॉटेनिक गार्डन का भ्रमण किया। डॉ. मनीष कपूर और विभागाध्यक्ष डॉ. गीतिका सरहिंदी ने हर्बेरियम की महत्ता, पौधों की पहचान और दस्तावेजीकरण की जानकारी दी। पीएचडी स्कॉलर तानिया और अंकिता ने बॉटेनिक गार्डन में पौधों की प्रजातियों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने म्यूजियम और फोटो गैलरी से भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि ऐसे दौरे पौधों की पहचान और जैव विविधता संरक्षण में रुचि बढ़ाते हैं। कृषि विभाग के संदीप कुमार सिंह, गोपाल मणि, सुमन, प्रवीण कुमार यादव और सतवंत सिंह भी विद्यार्थियों के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed