फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The ancient Sangla Wala temple of Hindus was turned into a battlefield

पंजाबी गायक जी खान आए थे माफी मांगने, हिंदुओं के प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर को बना डाला जंग का मैदान

Sun, 02 Oct 2022 11:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The ancient Sangla Wala temple of Hindus was turned into a battlefield
लुधियाना के सिंगला सिवालय मंदिर में पंजाबी सिंगर जी खान के माफीनामे के बाद भिडे़ दो गुटों को रोकत - फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। महानगर में हिंदुओं का प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर रविवार को उस समय कुछ असामाजिक तत्वों ने जंग का मैदान बन गया, जब पंजाबी सिंगर जी खान वहां अपनी गलती की माफी मांगने के लिए पहुंचे। हैरानी की बात यह है कि प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर को जंग का मैदान बनाने में खुद को हिंदू नेता बताने वाले भी शामिल थे। वह यहीं नहीं रुके बल्कि मंदिर प्रांगण में ही गाली-गलौज की और और ईंट पत्थर चलाकर मंदिर की मर्यादा को भंग किया। मंदिर के मुख्य सेवादार और संत समाज के महंत नारायण दास पुरी जी ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी धक्के दिए और दुर्व्यवहार किया। मंदिर के बाहर भी कुछ नेता भिड़ते नजर आए। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस के साथ पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच गए। इतने में हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने वहां से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाबी गायक जी खान की तरफ से कुछ दिन पहले गणेश उत्सव के दौरान मंच से अश्लील गाने गाए थे। जिसके बाद शिवसेना पंजाब की तरफ से संत समाज की अध्यक्षता में इसका विरोध किया और थाना डिविजन दो में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। अदालत की तरफ से जी खान को जमानत भी दे दी गई है। इसके बावजूद जी खान संत समाज के साथ साथ हिंदू समाज से माफी मांगना चाहते थे। उन्होंने हिंदू नेताओं से संपर्क किया तो सभी ने संत समाज के महंत नारायण दास पुरी जी से कहकर पंजाबी सिंगर जी खान को प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर में बुला लिया। जहां जी खान ने महंत नारायण दास पुरी जी के चरणों में बैठ माफी मांगी और उसके बाद शिवाला में जाकर भगवान भोलेनाथ के समक्ष माफी मांगी। इतने में कुछ असामाजिक तत्व व खुद को हिंदू समाज के रक्षक कहने वाले नेता वहां पहुंच गए और उन्होंने मंदिर प्रांगण में नारेबाजी शुरू कर दी। इतने में महंत नारायण दास पुरी जी ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि जो व्यक्ति भगवान के घर आकर माफी मांग रहा है, उसे माफ करने में कोई हर्ज नहीं। इतने में वह वह भड़क गए और उन्होंने महंत नारायण दास पुरी जी से दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

इतने में सामने से हिंदू संगठनों में आपस में कहासुनी हो गई। एक दूसरे को मंदिर प्रांगण में ही गालियां दी गईं और हाथापाई करने लगे। किसी तरह से झगड़ा करने वालों को बाहर निकाला गया और मंदिर के बाहर भी खुद को हिंदू नेता बताने वाले भिड़ते नजर आए। वह आपस में ही मंदिर प्रागंण से लड़ते लड़ते बाहर पहुंच गए और जमकर मंदिर की मर्यादा को भंग किया। मामला कुछ शांत हुआ तो हिंदू संगठनों के कुछ सदस्य अंदर चले गए तो कुछ धर्म के ठेकेदार बाहर खड़े थे। इतने में उनके कुछ लोग और आ गए। आते ही हमलावरों ने कुछ नहीं देखा तो मंदिर प्रांगण में ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। रविवार होने की वजह से मंदिर के अंदर भीड़ आगे से ज्यादा थी। ईंट पत्थर चलने के बाद वहां भगदड़ मच गई। इतने लोग गेट बंद करने लगे। महिलाएं बच्चे और बुजुर्गों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना यूथ के नेता भानू प्रताप को जमकर पीटा
ईंट पत्थर चलाते हुए हमलावर मंदिर के बाहर तक आ गए। इसी दौरान शिवसेना पंजाब के नेता भानू प्रताप बाहर खड़े थे। हमलावरों के हाथ वह लग गए और उन्होंने जमकर धुनाई की। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर सभी बाहर की तरफ भागे तो हमलावरों ने पुलिस के सामने ही पत्थर चलाए और वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लुधियाना के सिंगला सिवालय मंदिर में पंजाबी सिंगर जी खान के माफीनामे के बाद भिडे़ दो गुटों को रोकत

लुधियाना के सिंगला सिवालय मंदिर में पंजाबी सिंगर जी खान के माफीनामे के बाद भिडे़ दो गुटों को रोकत- फोटो : LUDHIANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed