फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The accused was hiding in the water tank after committing murder, arrested

Ludhiana News: हत्या कर पानी टंकी में छिपा रहा आरोपी, गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 04 Oct 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
The accused was hiding in the water tank after committing murder, arrested
सवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। जमालपुर के मुंडियां स्थित राम नगर इलाके में हेयर ड्रेसर की दुकान में घुस हिमांशु की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस उसे शहर में ढूंढती रही और आरोपी अपने घर में ही पानी की टंकी में छिपा रहा। हालांकि पुलिस ने हत्या के बाद घर की तलाशी ली थी। उस समय भी आरोपी टंकी में था लेकिन पुलिस ऊपर चेक करने नहीं गई। पुलिस ने घर से पिस्तौल बरामद कर ली थी। पुलिस को अपने सूत्रों से पता चला कि आरोपी घर में ही छिपा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पानी की टंकी से बाहर निकाला। आरोपी गुलशन की गिरफ्तारी की पुष्टि एसीपी जसबिंदर सिंह ने की है।

बता दें कि हिमांशु के साथ गुलशन का बाल कटवाने के पैसे को लेकर विवाद था। हिमांशु ने पैसे मांगे तो कहासुनी हो गई। आरोपी कुछ देर बाद पिस्तौल लेकर आया और दो गोलियां चला दीं। एक गोली हिमांशु के सिर में जा लगी जिससे उसकी मौत हो गई। की हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और पिस्तौल नीचे रख छत पर चढ़ गया। इसके बाद पानी की टंकी में छिप गया। सूत्र बताते हैं कि आरोपी के छिपे होने की जानकारी परिवार वालों को थी लेकिन उन्होंने पुलिस को नहीं बताया। परिवार वाले गुलशन को कहीं ओर भगाने की फिराक में थे। यह भी पता चला है कि आरोपी गुलशन को इलाके के ही किसी व्यक्ति ने देख लिया था। उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed