{"_id":"575c3a984f1c1bca389c7086","slug":"team-insaf-daljeet-bhola-evicted-from-team-insaf-ludhiana-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद दलजीत भोला की टीम इंसाफ से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद दलजीत भोला की टीम इंसाफ से छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 11 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंसाफ की अनुशासन कमेटी के चेयरमैन और विधायक जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस के नेतृत्व में कोट मंगल सिंह स्थित मुख्य दफ्तर में कमेटी के सदस्यों की बैठक बुलाई गई।
इसमें अनुशासन भंग करने के आरोप में पार्षद दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल को पांच साल के लिए टीम इंसाफ से बाहर निकालने का फैसला लिया गया। कमेटी के सदस्यों ने ग्रेवाल की टीम इंसाफ के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी थी, जिसके बारे में पूछे जाने पर ग्रेवाल सवालों के प्रति स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाए।
वहीं टीम इंसाफ से पांच साल के लिए निकाले गए पार्षद दलजीत भोला का कहना है कि वे घुटन महसूस कर रहे थे, आज टेंशन मुक्त हो गए। भोला ने कहा कि यदि वे खुद जाते तो आरोप लगता कि टीम को छोड़ गए। टीम इंसाफ ने खुद निकाल कर उनकी सारी सिरदर्दी कम कर दी। इसके लिए उन्होंने बैंस बंधुओं का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
भोला को मलाल है कि बैंस बंधुओं ने उनके साथ लगातार अनदेखी की, उनके सुझावों को नहीं माना। भोला ने आरोप लगाया कि टीम इंसाफ में साथियों के हितों और उनके साथ जुड़ी संगत की भी अनदेखी की जा रही थी। राजनीतिक दल में जाने की अटकलों को लेकर भोला ने कहा कि न कांग्रेस में जा रहा हूं और न ही आप में। इसके लिए संगत ही फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि तीन बार पार्षद और विधायक के चुनाव लड़ाने का फैसला संगत का ही था।