फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Tarn Taran: Stones were thrown between Akali Dal and AAP supporters; allegations of firing have also been made.

तरनतारन: अकाली दल और आप के बीच ईंट-पत्थर फेंके गए, फायरिंग का भी आरोप

Sun, 14 Dec 2025 06:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Tarn Taran: Stones were thrown between Akali Dal and AAP supporters; allegations of firing have also been made.
तरनतारन। तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के गांव काजीकोट कलां में अकाली दल और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर फेंके गए, जबकि फायरिंग भी की गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, अकाली दल ने गांव की सड़क पर अपना बूथ लगाया था, जिस पर आप कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और इसे सड़क के पीछे लगाने की मांग की। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद छत से ईंटें फेंकी जाने लगीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। गली में बिखरी ईंटों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया था। डीएसपी ने बताया कि अब स्थिति शांत है और विवाद को काबू में कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed