फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Swift car robbed from hosiery trader at gun point

लुधियाना : गन प्वाइंट पर होजरी कारोबारी से लूटी स्विफ्ट कार, सोमवार देर रात तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 05 Jul 2022 11:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Swift car robbed from hosiery trader at gun point
लुधियाना। महानगर में लॉ एंड आर्डर की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सोमवार की देर रात तीन लुटेरों ने गन प्वाइंट पर होजरी कारोबारी से स्विफ्ट कार लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित इश्मीत सिद्धू ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इश्मीत सिद्धू से सारी जानकारी हासिल की और उसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की।
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने इश्मीत सिद्धू की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जमालपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इश्मीत सिद्धू द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उसका अपना होजरी का कारोबार है। सोमवार की रात वह काम के सिलसिले में चंडीगढ़ रोड पर जा रहे थे। कुछ दूरी पर जाकर वह वॉशरुम के लिए रुक गए और गाड़ी साइड पर लगा दी। इसी दौरान तीन युवक आए जिन्होंने अपने चेहरे रुमाल से ढके थे। उन्होंने आते ही गाड़ी की चाबी मांग ली।
विज्ञापन

इश्मीत ने चाबी देने से इंकार किया तो उन्होंने पिस्तौल निकाल ली और उससे चाबी छीन ली। तीनों लुटेरे गाड़ी में बैठ गए, लेकिन उनसे गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। उन्होंने इश्मीत को गाड़ी स्टार्ट करने के लिए कहा। उसने मना कर दिया, इसके बाद लुटेरों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। पीड़ित डर गया और उसने गाड़ी स्टार्ट करके दे दी। इसके बाद लुटेरे गाड़ी लेकर धनासू गांव की तरफ निकल गए। उधर, सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने लुधियाना पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया और हर स्विफ्ट गाड़ी को चेक करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
थाना जमालपुर की एसआई मनप्रीत कौर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed