{"_id":"60b8dfe28ebc3e7c51733b73","slug":"surbhi-malik-elected-new-deputy-commissinor-gobindgarh-news-pkl415416228","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरभी मलिक फतेहगढ़ साहिब की नई डिप्टी कमिश्नर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरभी मलिक फतेहगढ़ साहिब की नई डिप्टी कमिश्नर नियुक्त
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब जिला में सुरभी मलिक ने वीरवार को बतौर डिप्टी कमिश्नर पद संभाला। पद संभालने से पहले उन्होंने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब तथा गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब से आशीर्वाद लिया। वहीं, जिले में पहले रहीं डीसी अमृत कौर गिल को नये जिला मालेरकोटला की डीसी नियुक्त किया गया है।
सुरभी मलिक एसडीएम नंगल, एडीसी रूपनगर, एडीसी (डी) लुधियाना और अतिरिक्त कमिश्नर एमसी लुधियाना में सेवाएं दे चुकी हैं। 2012 बैंच की आईएएस सुरभी मलिक 11 महीने से राजिंदरा अस्पताल पटियाला के कोविड केयर सेंटर इंचार्ज रही है। इसके साथ ही उन्होंने पटियाला विकास अथॉरिटी के मुख्य प्रशासक के तौर पर भी कार्य किया। वहीं महाराजा भुपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के तौर पर भी सेवा दी। सुरभी मलिक ने महिला श्रीराम कालेज दिल्ली से अपनी कालेज की शिक्षा लेने के बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनामिक्स से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की और उन्होंने कॉमनवेल्थ स्कालर के रूप में एमएसई की डिग्री भी प्राप्त की। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मंसूरी से मैनेजमेंट विषय में डायरेक्टर गोल्ड मैडल भी प्राप्त है। इस मौके पर सुरभी मलिक ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली समझती हैं कि उन्हें शहीदों की इस ऐतिहासिक धरती पर सेवा करने का अवसर मिला है।
इस अवसर पर डीसी सुरभी मलिक द्वारा ओहदा संभालते वक्त एसएसपी अमनीत कौंडल, एडीसी अनुप्रिता जौहल, एसडीएम डॉ संजीव कुमार, बसी पठाना एसडीएम जसप्रीत सिंह, खमानो एसडीएम अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीएम अमलोह आनंद सागर शर्मा, एसपी हरपाल सिंह, डीएसपी हरदीप सिंह बडूंगर, डीएसपी पृथ्वी सिंह चाहल समेत समूह तहसीलदार मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:03जीबीजीपी02---फतेहगढ़ साहिब में डीसी सुरभी मलिक अपना पद संभालते हुए।