फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sukhbir, ludhiana, akali, rally

15 को पटियाला में अकाली दल की रैली : सुखबीर

Fri, 04 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 04 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
sukhbir, ludhiana, akali, rally
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि शिरोमणि अकाली दल 15 दिसंबर को पटियाला में अपनी मेगा रैली करेगा। उन्होंने दावा किया कि यह रैली अकाली दल की बड़ी सफलता होगी और लाखों लोग इसमें हिस्सा लेंगे। सुखबीर शुक्रवार को गुरुद्वारा मॉडल टाउन एक्सटेंशन में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के पोते बिक्रमजोत सिंह के सगाई समारोह में हिस्सा लेने आए थे। उनके साथ सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी थे। कांग्रेस के पंजाब में बिहार की तर्ज पर महा गठबंधन बनाने की संभावना पर सुखबीर ने कहा कि नवनियुक्त पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले से ही कट्टरपंथियों और खालिस्तान समर्थक के साथ महागठबंधन बनाया हुआ है और उनके कांग्रेसियों ने चब्बा के समारोह में हिस्सा भी लिया था। उन्होंने कहा कि कैप्टन और उनके करीबी रिश्तेदार शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान अपने निहित स्वार्थों के चलते शुरू से ही महागठबंधन बनाए हुए हैं। इस अवसर पर सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, मुख्यमंत्री के सलाहकार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया और उपायुक्त रजत अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed