{"_id":"618507faf7564e68b165bca2","slug":"sukhbir-badal-dares-punjab-government-to-brought-proposal-to-register-case-against-gandhi-family-in-delhi-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विस चुनाव में दिल्ली दंगों की एंट्री: सुखबीर बादल की चुनौती- गांधी परिवार पर मामला दर्ज करने का प्रस्ताव लाए चन्नी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विस चुनाव में दिल्ली दंगों की एंट्री: सुखबीर बादल की चुनौती- गांधी परिवार पर मामला दर्ज करने का प्रस्ताव लाए चन्नी सरकार
Fri, 05 Nov 2021 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Nov 2021 04:01 PM IST
सार
लुधियाना पहुंचे सुखबीर बादल ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए साफ किया कि जब उनकी सरकार आएगी तो दंगा पीड़ितों के लिए एक बोर्ड बनाया जाएगा। उसे फंड दिया जाएगा। ताकि वह पीड़ितों को अपने स्तर पर सुविधाएं मुहैया करवा सके।
विज्ञापन
सुखबीर बादल।
- फोटो : फाइल
विस्तार
37 साल पहले दिल्ली दंगों को लेकर शुक्रवार को लुधियाना पहुंचे अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने एक नया कार्ड खेला है। सुखबीर बादल ने कहा कि अगर पंजाब सरकार में हिम्मत है तो आठ नवंबर को विधानसभा के विशेष स्तर में सिख दंगों को लेकर गांधी परिवार पर मामला दर्ज करने और इन दंगों के आरोपियों को जेल भेजने का प्रस्ताव लेकर आए। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी पार्टी यह प्रस्ताव लेकर आएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - जालंधर में वारदात: जमीन विवाद में युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या, भड़के परिजनों ने शव रखकर ट्रैफिक जाम किया
विज्ञापन
उन्होंने पंजाबियों से अपील करते साफ कहा कि दिल्ली दंगे गांधी परिवार के इशारे पर हुए थे। इसलिए पंजाबी लोग विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का बायकाट करें, चाहे अपना वोट किसी भी और पार्टी को दें। विश्वकर्मा दिवस पर सुखबीर ने कहा कि सत्ता में आने पर लुधियाना में एक स्किल डेवलमेंट यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, जहां युवाओं को आधुनिक जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने पर दंगा पीड़ितों के लिए एक बोर्ड का गठन होगा। इस बोर्ड को अलग से फंड दिया जाएगा। ताकि वह पीड़ितों को अपने स्तर पर सुविधाएं मुहैया करवा सके। दंगा पीड़ितों को नौकरी और घर की सुविधा देने का मामला उनकी सरकार के बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में हल कर दिया जाएगा। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिख दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने की जगह सम्मान दे रही है।
निजी बसों के खिलाफ मुहिम पर कहा-मनप्रीत बादल की बसों पर कार्रवाई क्यों नहीं
केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करने पर सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब सरकार को तुरंत 10 रुपये पेट्रोल और 10 रुपये डीजल के दाम कम कर राहत देनी चाहिए। क्योंकि अगर सरकार का खजाना भरा है, तो इसके लिए फैसला आज ही लिया जाना चाहिए। ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग की तरफ से निजी बसों के खिलाफ चल रही मुहिम पर बादल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बसें भी चलती है। आज तक मनप्रीत बादल या फिर किक्की ढिल्लों की बसों को क्यों नहीं पकड़ा गया है। जितनी भी बसें पकड़ी गई हैं, उनके परमिट में कोई दिक्कत नहीं थी। सिर्फ टैक्स नहीं भरा था। कोरोना के समय पंजाब सरकार ने निजी बसों को 50 फीसदी क्षमता से चलने के लिए कहा था। ऐसे में टैक्स में भी 50 फीसदी राहत मिलनी चाहिए। नवजोत सिद्धू की दोबारा सीएम चन्नी के साथ बढ़ती नजदीकियों पर बादल ने कहा कि सिद्धू एक मिसगाइडेड मिसाइल है, बस तैयार हो रही है किसी भी समय गिर सकती है।