{"_id":"56e053c84f1c1bfd4f8b456d","slug":"suicide-youth-suicide-suicide-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा के गांव लहरी में युवक ने की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा के गांव लहरी में युवक ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
गांव लहरी में अभी किसान हरप्रीत सिंह की चिता ठंडी भी नहीं हुई थी कि बुधवार को उक्त गांव के एक युवक ने महंगाई और कर्ज से परेशान होकर जहर निगल खुदकुशी कर ली।
मृतक की पहचान कश्मीर सिंह के तौर पर हुई है। गांव लहरी के बस स्टैंड पर हेयर ड्रेसर की दुकान करने वाला कश्मीर सिंह पहले खेतों में मजदूर था और कपास की फसल के बर्बाद होने के बाद उसने गांव में अपनी उक्त दुकान चला ली। वहीं वह बीते दिनों से अपनी दुकान न चलने, महंगाई और कर्ज से परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने बुधवार को जहर निगल खुदकुशी कर ली।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया कि उक्त युवक की दुकान से उसके घर का गुजारा नहीं हो रहा था। उस पर जो थोड़ा बहुत कर्ज था, वह उससे भी परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे, पत्नी और बुजुर्ग माता छोड़ गया है। किसान यूनियन के नेता ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार की आर्थिक तौर पर सहायता की जाए।