फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, farmer commit suicide in ludhiana, ludhiana farmer suicide

आढ़ती ने जमीन हड़पी, किसान ने जहर खाकर दी जान 

Fri, 20 May 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना) Updated Fri, 20 May 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
suicide, farmer commit suicide in ludhiana, ludhiana farmer suicide
आत्‍महत्‍या - फोटो : file
 जिस आढ़ती की दुकान पर वीरवार को एक किसान ने जहर खाया था, शुक्रवार को उसी आढ़ती से संबंधित एक दलित किसान ने जहर निगलकर अपनी जान दे दी। मामला गांव मिलकोवाल का है। किसान के परिजनों ने इसी गांव के आढ़ती पर धोखे से जमीन और घर हड़पने के आरोप लगाते हुए आढ़ती को ही किसान की मौत का जिम्मेदार करार दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरदीप सिंह वासी मिलकोवाल करीब 5 कनाल जमीन पर खेती करता था। उसने शुक्रवार सुबह अपने घर में ही करीब 10 बजे कीटनाशक दवाई निगल ली। उसके पिता हरनेक सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही आढ़ती मुख्तियार सिंह और गुरमीत सिंह की जमीन इनकी जमीन के साथ ही लगती है। उन्होंने गुरदीप की बट हटाकर उसकी जमीन को अपनी जमीन में शामिल कर लिया। इससे आहत गुरदीप ने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आढ़ती ने धोखे से उनकी जमीन को हथिया लिया। हालांकि ग्रामीणों और रिश्तेदारों के मुताबिक कुछ दिन पहले तक उस पांच कनाल जमीन पर गुरदीप ही खेती कर रहा था। वहीं दूसरे पक्ष के मुताबिक यह संबंधित जमीन दो वर्ष पहले ही पीड़ित परिवार ने बेच कर रजिस्टरी तक आढ़ती को करवा दी थी। कुछ दिन पहले ही आढ़ती ने इसका कब्जा लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार द्वारा जिस आढ़ती मुख्तियार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीरवार को इसी आढ़ती की मंडी स्थित दुकान पर एक किसान ने जहर निगल लिया था, जो फिलहाल गंभीर हालत में लुधियाना अस्पताल में उपचाराधीन है। थाना प्रभारी अमरदीप सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed