फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sub inspector died in road accident

Ludhiana News: सब इंस्पेक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत रात को ड्यूटी के बाद घर जा रहे पुलिस अधिकारी को टक्कर मारकर वाहन चालकर फरार

Sun, 02 Jul 2023 04:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
sub inspector died in road accident
हिट एंड रन मामले में आरोपी की तलाश जारी : जांच अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। थाना सिधवां बेट में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। किशनपुरा सिधवां बेट रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाने की तरफ जा रहे जरनैल सिंह को शनिवार रात 9 बजे के करीब किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद वो घर जा रहे थे। किशनपुरा सिधवां बेट रोड पर गुरुद्वारा भोरा साहिब के समीप व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हालत में गिरा था। पास ही मोटरसाइकिल भी पड़ा था। उन्होंने रुक कर देखा तो वर्दी पहने जख्मी हालत में पड़े असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह दर्द से कराह रहे थे। एंबुलेंस का प्रबंध कर राहगीरों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल सिधवां बेट ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते डाक्टर ने सिविल अस्पताल जगरांव भेज दिया। जगरांव सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान जरनैल सिंह की मौत हो गई। एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक जरनैल सिंह को टक्कर मार मौके से फरार हो गया। मुकदमे के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजविंदरपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास और दूरदराज के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि ये हिट एंड रन का गंभीर मामला है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed