फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Stunt on moving Thar in Ludhiana Police reached house of car owner cut challan

थार के ऊपर बैठकर हुल्लड़बाजी: लुधियाना पुलिस ने उतारी हेकड़ी, घर पहुंच कार मालिक को थमाया चालान, Video

Mon, 18 Nov 2024 04:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2024 04:21 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में युवा हदें पार कर रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में कुछ ऐसा ही हुआ है। कुछ युवक चलती थार के ऊपर चढ़कर स्टंट कर रहे थे। युवकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।  

विज्ञापन
Stunt on moving Thar in Ludhiana Police reached house of car owner cut challan
थार मालिक का घर पहुंच पुलिस ने काटा चालान। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में चलती थार के ऊपर बैठ कर हुल्लड़बाजी करना कार मालिक के लिए महंगा साबित हुआ है। सड़क पर दौड़ती थार और उसके ऊपर बैठे कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। शहर की सड़कों पर थार के ऊपर बैठकर घूम रहे युवकों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो महानगर के साऊथ सिटी इलाके की है। 

विज्ञापन


वीडियो पुलिस के पास पहुंची और कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार मालिक का घर पता ढूंढ निकाला और घर जाकर भारी भरकम चालान की रसीद हाथ में थमा दी। इस पर युवक ने माथा पकड़ लिया। क्योंकि उसने ऐसा सोचा नहीं था कि पुलिस घर तक पहुंच जाएगी। साथ ही चेतावनी भी दी कि वह आगे से हुल्लड़बाजी न करें, नहीं तो और सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन




कुछ दिन पहले महानगर की सड़कों पर थार के ऊपर बैठे कुछ नौजवानों द्वारा हुल्लड़बाजी करते हुए का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ गाने भी जोड़े गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्म के हिसाब से होगी जुर्माने की वसूली 

ट्रैफिक पुलिस के जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रुपिंदर सिंह ने वीडियो सामने आने के बाद थार के नंबर के आधार पर उसके मालिक का एड्रेस निकलवा कर युवक का डेंजरस ड्राइविंग, बिना सीट बेल्ट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के जुर्म में चालान किया है। युवक दुर्गापुरी, हैबोवाल के नजदीक का रहने वाला है। इस चालान पर आरटीए के द्वारा जुर्म के हिसाब से जुर्माने की वसूली की जाएगी। 

सोशल मीडिया सैल टीम की नजर से बचना मुश्किल

उल्लेखनीय है कि महानगर में कारों में सवार होकर हुल्लड़बाजी और कारों की रेस की वीडियो यह पहली नहीं है। इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुकी है। करीब 3 महीने पहले लुधियाना के साउथ सिटी इलाके से ही कुछ युवकों द्वारा कारों की रेसिंग करवाए जाने की वीडियो भी सामने आई थी। वहीं हरगोबिंद नीला झंडा रोड के एक युवक के द्वारा थार कार पर पुलिस की लाइटिंग और हूटर बजाने पर भी एक्शन हुआ था। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष तौर पर सोशल मीडिया सैल टीम बनाई हुई है, जो लगातार फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर बनाए है। जो भी लोग यातायात नियमों की अवहेलना करते है उन पर पुलिस एक्शन ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed