{"_id":"2d862027c35b6c0578e4fc98b412af15","slug":"strike-on-8jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मी की कलम छोड़ हड़ताल 8 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मी की कलम छोड़ हड़ताल 8 से
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sat, 04 Jan 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर आठ से 10 जनवरी तक पंजाब भर के डीसी दफ्तर, एसडीएम और तहसील दफ्तरों में कलम छोड़ हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।
यह जानकारी शनिवार को यूनियन के राज्य अध्यक्ष विजय कुमार बहल, महा सचिव गुरनाम सिंह विर्क, फिरोजपुर के अध्यक्ष मनोहर लाल, फरीदकोट के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क और मुक्तसर अध्यक्ष नछत्तर सिंह मधीर ने दी। उन्होंने बताया कि डीसी दफ्तर के कर्मी सरकार को 3,300 करोड़ रुपये वार्षिक कमा कर देते है।
लेकिन इसके बावजूद सरकार मुलाजिमों की वित्तीय जरूरतों के लिए प्रतिदिन तीन सौ रुपये देने से भी टाल मटोल कर रही है। हालांकि इसके खिलाफ कई बार प्रदर्शन किए गए है।
विज्ञापन
लेकिन सरकार ने कोई खास गंभीरता नहीं दिखाई। नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो 21, 21 और 22 जनवरी को भी कलम छोड़ हड़ताल और रोष प्रदर्शन करेंगे।
जबकि 23 जनवरी को सामूहिक छुट्टी लेकर संगरूर में राज्य स्तरीय रैली निकालेंगे। इस मौके पर वरिंदर ढोसीवाल, रुपिंदर मलोट, जसपाल सिंह बजाज, हरजिंदर सिंह पूत, भूपिंदर सिंह बंटी, सुरिंदर कुमार पीए, परमिंदर सिंह फिरोजपुर, कर्मजीत शर्मा और काला सिंह बेदी मौजूद थे।