फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Street vendors surrounded the RTO office, demanding action from the government.

Ludhiana News: रेहड़ी चालकों का आरटीओ दफ्तर का घेराव, सरकार से की कार्रवाई की मांग

Mon, 15 Dec 2025 07:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Street vendors surrounded the RTO office, demanding action from the government.
मानसा। तीन पहिया रेहड़ियों के चालान काटने और उसे भरवाने में हो रही दिक्कतों को लेकर मानसा के सैकड़ों रेहड़ी चालकों ने सोमवार को आरटीओ दफ्तर का घेराव किया। रेहड़ी यूनियन के राज्य अध्यक्ष जरनैल सिंह की अगुवाई में आयोजित इस धरने में रेहड़ी चालकों ने आरटीओ और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

रेहड़ी चालकों का आरोप था कि आरटीओ ने तीन रेहड़ियों का चालान काट दिया था, लेकिन अब तक चालान भरने की प्रक्रिया में कोई प्रगति नहीं हुई है। उनका कहना था कि न तो उन्हें सही जानकारी मिल रही है और न ही कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कभी उन्हें अदालत भेजा जाता है तो कभी दफ्तर बुलाया जाता है, जिससे उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह, मेला सिंह, काला सिंह और महिंद्र सिंह ने कहा कि दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद उन्हें यह नहीं पता चल पाया कि चालान कहां भरना है। प्रदर्शन के बाद एडीसी मानसा ने आश्वासन दिया कि यह मामला 1-2 दिनों में हल कर दिया जाएगा, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। हालांकि, जरनैल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed